जातिगत जनगणना का Chirag Paswan ने किया समर्थन, NDA से अलग स्टैंड रखने के पीछे बताई वजह

By एकता | Aug 25, 2024

लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) की रविवार को रांची में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई, जिसमें केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को फिर से पार्टी का अध्यक्ष चुना गया। पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इस बात की घोषणा की। पार्टी ने पोस्ट में लिखा कि चिराग को फिर से पार्टी का अध्यक्ष बनाने के निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया है।

इसे भी पढ़ें: Kolkata Doctor Rape And Murder Case पर PM Modi की सख्त टिप्पणी, राज्य सरकार से की ये अपील

पासवान ने आगे कहा कि बैठक में हरियाणा, जम्मू कश्मीर और झारखंड में आगामी विधानसभा चुनावों पर भी चर्चा की गयी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि झारखंड में उनकी पार्टी राष्ट्रीय गठबंधन की अपनी साझेदार भारतीय जनता पार्टी के साथ या अपने दम पर चुनाव लड़ सकती है।

इसे भी पढ़ें: Maharashtra के जलगांव में लखपति दीदियों को PM Modi ने किया सम्मानित, विपक्षी दलों पर साधा निशाना

पासवान ने जातिगत जनगणना का समर्थन करते हुए कहा, 'मेरी पार्टी ने इसे लेकर अपना रुख हमेशा से ही स्पष्ट रखा है। हम लोग चाहते हैं कि जातिगत जनगणना हो। इसका कारण है। कई बार राज्य सरकार और केंद्र सरकार कई योजनाएं बनाती है जो किसी जाति को मुख्य धारा के साथ जोड़ने के मद्देनजर तैयार की जाती है। ऐसे में उस जाति की आबादी की जानकारी सरकार के पास होनी चाहिए ताकि उसके अनुपात में राशि आवंटित की जा सके। मैं इन आंकड़ों को सार्वजनिक करने का पक्षधर नहीं हूं। मैं मानता हूं कि ये आंकड़ें कम से कम सरकारों के पास होने चाहिए।'

प्रमुख खबरें

Ambati Rayudu की नई पारी, Hyderabad Cricket Association में संभाला Director का पद

Noida Airport से 15 जून को उड़ेगी पहली Flight, IndiGo जोड़ेगी Delhi-NCR को सीधा Mumbai से

CRPF का Zero Tolerance फरमान, सरकार विरोधी Social Media Post पर अब होगी सीधी कार्रवाई

बच्चों को Badminton नहीं खेलने दूंगा, Thomas Cup विनर Satwiksairaj का छलका दर्द