जदयू के पतन के लिए दोषी ठहराए जाने के बाद चिराग ने किया पलटवार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2022

पटना, 8 अगस्त। लोक जनशक्ति पार्टी के पूर्व प्रमुख चिराग पासवान ने रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) पर पलटवार किया। जदयू ने चिराग पर आरोप लगाया था कि 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में उनकी वजह से पार्टी अधिक सीटें हासिल नहीं कर सकी। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन ने यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आर सी पी सिंह द्वारा जदयू छोड़ने के बाद की गयी टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा था कि ‘‘चिराग मॉडल के तर्ज पर ही आरसीपी मॉडल को तैयार किया जा रहा था।’’

पहले मुझ पर हमला और अब आरसीपी सिंह पर। नहीं जानते कि सियासी वध के लिए कृष्ण ने अवतार ले लिया है। इसबार पाला बदलना भी काम नहीं आएगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘नीतीश कुमार जी साल 2020 में भी भ्रम में थे और आज भी भ्रमित हैं। उन्हें चिराग पासवान ने नहीं, बिहार की 13 करोड़ जनता ने हराया था। मैं तो जनभावनाओं का प्रतिनिधि तब भी था और आज भी हूं।’’ पासवान ने कहा, ‘‘आज नीतीश कुमार यही कह रहे हैं कि मेरे नाक के नीचे भ्रष्टाचार करते रहे आरसीपी सिंह और फिर भी आप सुशासन बाबू कहलाते हैं।

बिहार की जनता के साथ ये सरासार धोखा है और इसका जवाब बिहार की जनता ही देगी।’’ ललन ने पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में जदयू को कम सीट आने की चर्चा करते हुए कहा था कि उनकी पार्टी के 43 सीटें जीतने के पीछे जनाधार का कम होना नहीं बल्कि नीतीश कुमार के खिलाफ षडयंत्र और साजिश है, जिसको लेकर हम अब सर्तक हैं। उन्होंने कहा कि अब यहां कोई षडयंत्र करने वाला नहीं है।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी