चिराग ने साधा नीतीश पर निशाना, SC-ST की हत्या पर परिजन को नौकरी वाले निर्णय को चुनावी घोषणा बताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 07, 2020

नयी दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) अपने बिहार के नेताओं के साथ सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक कर रही है जिसमें यह तय किया जाएगा कि आगामी राज्य विधानसभा चुनाव जद(यू) के खिलाफ लड़ा जाए या नहीं। हाल के समय में बिहार में सत्ताधारी राजग के दोनों घटक दलों में रिश्ते बिगड़े हैं। बैठक की पूर्व संध्या पर लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने जद(यू) अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर फिर निशाना साधते हुए कहा कि मारे गए अनुसूचित जाति और जनजाति समुदाय के लोगों के परिजन को सरकारी नौकरी देने का उनका फैसला “और कुछ नहीं, बल्कि चुनाव संबंधी घोषणा” है। बिहार के मुख्यमंत्री को लिखे एक पत्र में उन्होंने कुमार पर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों से पूर्व में किये गए वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया। इन वादों में उन्हें तीन डिसमिल जमीन दिये जाने का भी जिक्र था।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा