नूपुर को धमकी देने वाले सलमान चिश्ती का बचाव करते नजर आई अजमेर पुलिस, वीडियो हुआ वायरल, देखिए क्या बोल रहे है

By निधि अविनाश | Jul 07, 2022

पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने वाली नूपुर शर्मा को धमकी देने के मामले में राजस्थान के अजमेर में दरगाह के खादिम का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। खादिम को गिरफ्तार करते समय पुलिस का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद से अजमेर पुलिस पर सवाल खड़े हो गए है और इस मामले में अजमेर दरगाह के डीएसपी संदीप सारस्वत को अवेटिंग पोस्टिंग ऑर्डर दे दिया गया है। बता दें कि पुलिस खादिम को सलाह देते हुए नजर आ रहे थे जिससे वह बच जाए। वीडियो के वायरल होने के बाद सरकार ने एपीओ के आदेश दे दिए है। 

इसे भी पढ़ें: MP: महिला की पिटाई कर सड़कों पर घसीटा, पति को कंधे पर बिठाकर कराई परेड

क्या है वीडियो में?

वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि पुलिस खादिम से पूछते है कि कौन सा नशा करके यह वीडियो बनाया है, जिसके जवाब में खादिम ने कहा कि वह नशे नहीं करता। इसपर पुलिस खादिम से कहते है कि तू कहना कि नशे में था ताकि तू बच जाए। सोशल मीडिया पर अजमेर की सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह के खादिम सलमान चिश्ती ने नूपुर शर्मा पर विवादित टिप्पणी की थी। चिश्ती ने कहा था कि नूपुर शर्मा की गर्दन काटकर लाने वाले को वो अपना मकान इनाम में दे देंगे। सलमान के इस बयान के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। 

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर