सत्ता में आने पर 90 दिन के भीतर चिटफंड के दोषियों को भेजेंगे जेल: शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 17, 2019

ढेंकनाल। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को कहा कि ओडिशा में सत्ता में आने पर उनकी पार्टी 90 दिन के अंदर चिट फंड घोटाले में संलिप्त लोगों को जेल भेज देगी। शाह ने यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि बीजद के अनेक नेता और अधिकारी करोड़ों रूपये के चिट फंड घोटाले में संलिप्त हैं और हजारों गरीब निवेशकों के पैसे डूबे हैं। उन्होंने कहा कि एक बार भाजपा ओडिशा में सत्ता में आती है तो सरकार बनाने के 90 दिन के अंदर चिट फंड घोटाले में संलिप्त सभी लोगों को जेल भेज दिया जाएगा।

शाह ने कहा कि एमबी शाह आयोग ने पाया कि खनिज से मालामाल इस प्रदेश में खदान औने पौने दामों पर आबंटित कर दिया गया और इसमें एक बड़ा घोटाला है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सत्ता में आने पर उनकी पार्टी खदान घोटाले में शामिल लोगों को भी जेल भेजेगी। शाह ने आरोप लगाया कि बीजद शासन के दौरान ओडिशा में ‘बाबू राज’ है। सत्ता में आने पर भाजपा सरकार त्वरित कदम उठाएगी और इसका खात्मा करेगी और सुनिश्चित करेगी कि लोकतंत्र अपने वास्तविक रूप में चले।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत