चित्रकूट पुलिस ने 15 पाकिस्तानी हिन्दू नागरिकों को पंचायत भवन में ठहराया, जांच जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 05, 2023

पाकिस्तान से आये दो हिन्दू परिवारों के 15 सदस्यों को पुलिस ने शनिवार को संग्रामपुर गांव के पंचायत भवन में ठहरा दिया है तथा यहां आम लोगों का आवागमन बंद कर दिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से पंचायत के दोनों दरवाजों पर 15 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। चित्रकूट जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) वृंदा शुक्ला ने शनिवार को बताया कि चार अगस्त को ट्रेन के जरिये दिल्ली से पाकिस्तान के दो हिन्दू परिवारों के 15 सदस्य कुछ स्थानीय अखाड़ों की मदद से काम और रहने के स्थान की तलाश में यहां पहुंचे हैं, जिन्हें जांच-पड़ताल के बाद संग्रामपुर गांव में बने पंचायत भवन में ठहराया गया है और उनकी सुरक्षा की दृष्टि से पंचायत भवन के दोनों दरवाजों में 15 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि एक परिवार वीजा बनवाकर पिछले साल अक्टूबर माह और दूसरा परिवार इसी साल मई माह में भारत आया।

एएसपी त्रिपाठी ने बताया कि पाकिस्तानी हिन्दू परिवारों के सभी कागजातों एवं बयानों को वीडियो एवं हस्तलिखित बयान जांच के लिए लखनऊ और दिल्ली के उच्चाधिकारियों के कार्यालयों में भेजा गया है, फिलहाल अभी तक शासन स्तर से कोई रिपोर्ट नहीं आई है। उन्होंने कहा, शासन की रिपोर्ट या मार्गदर्शन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। तब तक यह परिवार पुलिस की निगरानी में रहेगा। एएसपी के अनुसार, पाकिस्तानी हिन्दू परिवार के सदस्यों का कहना है कि पाकिस्तान में रोजगार का संकट और महंगाई के कारण वीजा लेकर भारत आए हैं। पुलिस ने बताया कि पाकिस्तानी हिन्दू परिवार भारत में बसना चाहते हैं, उन्होंने अपने वीजा की अवधि बढ़ाने के लिए भारतीय उच्चायुक्त को प्रार्थना पत्र दिया है। वहीं, इन हिंदू परिवार के सदस्यों को चित्रकूट लाने वाले संग्रामपुर गांव के सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश कुमार पटेल को पुलिस ने दस घंटे की पूछताछ के बाद छोड़ दिया है। एएसपी ने बताया कि दोनों हिन्दू परिवार पाकिस्तान के कराची स्थित खैरपुर गांव के रहने वाले हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस की जांच-पड़ताल में पाकिस्तानी नागरिक राकेश कुमार और संतोष कुमार ने बताया कि बेरोजगारी और महंगाई के चलते वे अलग-अलग माहों (तिथियों) में वीजा लेकर पाकिस्तान से भारत आए हैं।वे कुछ दिनों तक दिल्ली स्थित भाटी माइंस में रिश्तेदारों के यहां रुके थे। अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि पाकिस्तानी हिन्दू नागरिकों के कागजातों की गहनता से जांच की जा रही है। इनको यहां लाने वाले कमलेश पटेल का भी रिकॉर्ड खंगाला गया है।

प्रमुख खबरें

BRICS Summit 2026 Delhi | गलवान विवाद के बाद पहली बार भारत में PM Modi -Xi Jinping मुलाकात की संभावना! द्विपक्षीय बातचीत पर टिकीं दुनिया की नजरें

Prabhasakshi NewsRoom: BRICS Summit का पूरा Schedule जारी, जानिए कब और किन वैश्विक नेताओं से मिलेंगे PM Modi

Punjab के पूर्व कैबिनेट मंत्री Bhagat Chunni Lal का 93 वर्ष की उम्र में निधन

World Suicide Prevention Day 2026: जानिए इस खास दिन का History, महत्व और Mental Health में सुधार के उपाय