इतिहास में बनाना है कॅरियर तो चुनें ये 5 कोर्सेज, मिलेगी अच्छी सैलरी वाली जॉब

By प्रिया मिश्रा | Jan 06, 2022

अगर आपकी रुचि इतिहास में है तो आप इसमें एक शानदार करियर बना सकते हैं। इतिहास में करियर बनाने के लिए आपको 12वीं क्लास के बाद हिस्ट्री में ग्रेजुएशन करना होगा। इसके बाद आप पोस्ट ग्रेजुएशन, एमफिल और पीएचडी कर सकते हैं। इतिहास में कई ऐसे कोर्सेज हैं जहां आप शानदार करियर बना सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको इतिहास के पांच ऐसे कोर्सेज के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें आप अपना करियर बना सकते हैं -

अगर आपकी इतिहास में रुचि है तो आप आर्कियोलॉजी यानी पुरातत्व में पढ़ाई कर सकते हैं। आप ग्रेजुएशन के बाद आर्कियोलॉजी में एमए या रिसर्च कोर्स कर सकते हैं। बतौर आर्कियोलॉजिस्ट आपका काम ऐतिहासिक और प्राचीन धरोहरों की खोज करना होगा। इस फील्ड में आप अनुभव प्राप्त करने कर बाद 50 से 80 हजार रुपए प्रतिमाह कमा सकते हैं।

एंथ्रोपोलॉजी 

इतिहास में पढ़ाई करने की इच्छा है तो आप एंथ्रोपोलॉजी का कोर्स भी कर सकते हैं। इतिहास में रुचि रखने वाले ज्यादातर छात्रों में यह कोर्स काफी चर्चित है। बतौर एंथ्रोपोलॉजिस्ट आपको अतीत और वर्तमान समाज के साथ मानव के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करना होगा। इसके अलावा आप राजनीति, संस्कृति और भाषा जैसे विषयों का चयन भी कर सकते हैं। इस विषय में आपको विदेशी संस्थानों के साथ मिलकर रिसर्च करने का मौका भी मिल सकता है।


फ्रेस्को

इतिहास में फ्रेस्को या आर्ट रीस्टोरेशन का कोर्स भी एक दिलचस्प करियर ऑप्शन है। इस कोर्स में आर्ट को रिस्टोर करना सिखाया जाता है जिससे सांस्कृतिक विरासत को उसके मूल रूप में वापस लाया जा सके। जैसे कि खुदाई के दौरान मिलीप्राचीन मूर्तियों और कृतियों को उनकी मूल अवस्था में वापस लाना।

इसे भी पढ़ें: ऑनलाइन ट्यूशन के क्षेत्र में संभावनाएं अपार हैं, आप भी बनाएं कॅरियर

म्यूजियोलॉजी

इतिहास के कोर्स में म्यूजियोलॉजी का कोर्स भी एक बेहतरीन करियर ऑप्शन है। इस कोर्स में संग्रहालय का अध्ययन किया जाता है। आप ग्रेजुएशन के बाद इस कोर्स को कर सकते हैं। इसमें आपको संग्रहालय का इतिहास, कला, चित्रकारी आदि के बारे में विस्तार से बताया जाता है। इस फील्ड में आप देश ही नहीं विदेश के संस्थानों के साथ मिलकर रिसर्च कर सकते हैं। इस फील्ड में अनुभव के साथ अच्छी जॉब और सैलरी भी मिलती है।

माइथोलॉजी

अगर आपकी रुचि पौराणिक कथाओं को पढ़ने समझने में है तो आप माइथोलॉजी स्टडीज यानी पौराणिक अध्ययन का कोर्स कर सकते हैं। आज के समय में यह कोर्स युवाओं के बीच काफी चर्चित है। देश ही नहीं विदेशों में भी कुछ संस्थान इस कोर्स में डिग्री प्रदान करते हैं। अगर आप कोई अलग या अनोखा अनोखा कोर्स करना चाहते हैं तो पौराणिक अध्ययन का कोर्स आपके लिए बेस्ट होगा।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

क्रिकेट में Rahul Dravid की नई पारी, European T20 League की Dublin फ्रेंचाइजी के बने मालिक

El Clásico का हाई ड्रामा, Barcelona स्टार Gavi और Vinicius के बीच हाथापाई की नौबत

Vinesh Phogat का मामला PM Modi तक पहुंचा, Sakshi Malik ने की निष्पक्ष Trial की अपील

Uday Kotak की बड़ी चेतावनी, America-Iran तनाव से भारत में जल्द फूटेगा महंगाई का बम