ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा की नजरें अब डायमंड लीग पर, इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखी ये बात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2022

नयी दिल्ली। ओलंपिक चैम्पियन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने फिनलैंड में कुओर्टेन खेलों में वर्ष का पहला खिताब जीतकर चोट की आशंका को दूर करते हुए कहा कि वह 30 जून से स्टॉकहोम में अपने डायमंड लीग सत्र को शुरू करने के लिये पूरी तरह तैयार हैं। कुओर्टेन खेलों के दौरान शनिवार को 24 वर्षीय चोपड़ा अपने तीसरे प्रयास के बाद फिसल गये थे। बारिश के कारण गीले और फिसलन भरे रन अप में आयोजित की गयी भाला फेंक स्पर्धा के लिये परिस्थितियां अनुकूल नहीं थी। चोपड़ा अपने तीसरे प्रयास में भाला फेंकने के बाद संतुलन खोकर नीचे गिर गये थे। चोपड़ा ने अपने पहले प्रयास में ही 86.69 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले त्रिनिदाद और टोबैगो के 2012 के ओलंपिक चैंपियन केशोर्न वालकॉट (86.64 मीटर) और ग्रेनाडा के विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स (84.75 मीटर) की तरह केवल तीन प्रयास ही किये।

प्रमुख खबरें

Amarjit Singh Chawla मामले में SIT करेगी जांच, CM Bhagwant Mann ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

VVS Laxman अब सीनियर चयन समिति की सभी बैठकों में रहेंगे मौजूद, BCCI का फैसला

Shreyas Iyer के तूफानी शतक से भारत ने West Indies को आठ विकेट से रौंदा

Election Commission के खिलाफ धरने पर बैठे Rahul Gandhi हिरासत के बाद रिहा