कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा की हालत में सुधार, दोस्त आमिर अली ने अस्पताल से शेयर की तस्वीर

By रेनू तिवारी | Dec 15, 2020

बॉलीवुड के लिए 2020 बिलकुल भी अच्छा नहीं रहा है। इस साल बॉलीवुड ने अपने कई दिग्गज अभिनेताओं को खोया है। हाल ही में एक एक और बुरी खबर आयी थी कि कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक रेमो डिसूजा को दिल का दौरा पड़ा है और उनकी हालत काफी गंभीर है। इस खबर के बाद उनके फैंस रेमो के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे थे। अब राहत की खबरें आ रही हैं कि रेमो रिकवरी कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: करीना कपूर खान ने ताजा तस्वीरों में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, थोंड़ी देर बाद कर दी डिलीट?   

कोरियोग्राफर धर्मेश, सलमान यूसुफ खान और कृति महेश ने शुक्रवार को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में रेमो डिसूजा से मुलाकात की। धर्मेश ने मीडिया से बात की और पुष्टि की कि रेमो ठीक हैं।

11 दिसंबर को रेमो डिसूजा को दिल का दौरा पड़ा। वह एंजियोप्लास्टी से गुजरे और अब ठीक हो रहे है। उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा अस्पताल में उनके साथ हैं, जबकि उनके दोस्त और छात्र जैसे धर्मेश, सलमान यूसुफ खान और अन्य लोग अस्पताल में उनसे मिलने आये थे।

प्रमुख खबरें

भाजपा हमारी सरकार गिराने और नेकां विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है: उमर अब्दुल्ला

वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत के विकास की रफ्तार अभूतपूर्व, दुनिया को दे रहा नया मॉडल: पीएम मोदी

विपक्ष पर बरसे सीएम योगी, पूछा- सवाल उठाने वाले बताएं उन्होंने अपने शासन में क्या किया

जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने के मुद्दे पर बोले उमर अब्दुल्ला, मेरे सब्र को कमजोरी न समझे केंद्र