''चौकीदार चोर है'' पर राहुल गांधी ने जताया खेद

By अभिनय आकाश | Apr 22, 2019

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 'चौकीदार चोर है' वाले बयान पर सुप्रीम कोर्ट में खेद जताया है। राहुल ने कहा कि चुनाव के गर्म माहौल में इस तरह का बयान दे दिया। मेरा इरादा कोर्ट के आदेश को गलत साबित करने का नहीं था। बता दें कि भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी की ओर से दायर अदालत की अवमानना याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को उनके 'चौकीदार चोर है' वाले बयान को लेकर नोटिस दिया था।

कोर्ट ने यह साफ कर दिया था कि हमने ऐसी बातें तो कभी नहीं कही थी फिर ऐसी बात क्यों कहीं जा रही है। गौरतलब है कि राहुल गांधी ने राफेल मामले में उच्चतम न्यायालय के हाल के फैसले पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि अब सुप्रीम कोर्ट ने भी कह दिया है कि 'चौकीदार चोर है'। 

प्रमुख खबरें

UNGA में वॉकआउट का ड्रामा! Benjamin Netanyahu का भाषण शुरू होते ही खाली हुआ हॉल, इजराइली PM बोले- निकलो यहाँ से नैतिक कायरों!

Kerala में CPI(M) को निशाना बना रहा Modi-ED-VD गठजोड़, MV Govindan का आरोप

Sikkim Landslide | सिक्किम में भारी बारिश के बाद भूस्खलन से तबाही! मलबे के गांव की ओर बहने से कई घर नष्ट, देखें खौफनाक VIDEO

US China Relations | Xi Jinping ने चीन-अमेरिका के बीच मज़बूत रिश्तों की अपील की, बोले-आइए, चीन-अमेरिका दोस्ती के खूबसूरत फूलों को संवारें