Chris Hipkins ने न्यूजीलैंड के 41वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 25, 2023

वेलिंगटन। क्रिस हिपकिंस ने जेसिंडा अर्डर्न के पिछले सप्ताह अचानक इस्तीफा देने के बाद न्यूजीलैंड के 41वें प्रधानमंत्री के रूप में बुधवार को शपथ ग्रहण की। हिपकिंस (44) ने अर्थव्यवस्था पर ध्यान केंद्रित करने का वादा किया है। प्रधानमंत्री बनने के बाद हिपकिंस नौ महीने से भी कम समय तक पद संभालेंगे। अक्टूबर में देश में आम चुनाव होगा। चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों के अनुसार, लेबर पार्टी की स्थिति मुख्य प्रतिद्वंद्वी ‘नेशनल पार्टी’ से बेहतर है। न्यूजीलैंड की गवर्नर-जनरल सिंडी किरो ने अर्डर्न के इस्तीफे को स्वीकार करने के बाद हिपकिंस को शपथ ग्रहण कराई।

इसे भी पढ़ें: BBC Documentary के बारे में नहीं है अमेरिका को कोई जानकारी, भारत के 'लोकतांत्रिक मूल्यों' का समर्थन करते हुए पाकिस्तान को दिया करारा जवाब

हिपकिंस कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान इस संकट के प्रबंधन में अहम भूमिका निभाकर लोगों की नजरों में आए थे, लेकिन सरकार में सबसे अधिक ध्यान अर्डर्न ने ही आकर्षित किया था। वह नेतृत्व की अपनी नयी शैली के कारण वैश्विक स्तर पर चर्चा का विषय बनीं। करीब साढ़े पांच साल तक शीर्ष पद पर रहीं अर्डर्न ने गत बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर अपने देश को चौंका दिया था।

प्रमुख खबरें

पैनल को अपना काम करने दें... Delhi Protest मामले में अमित शाह की भूमिका की जांच वाली अर्जी पर Supreme Court की दो-टूक

Gen Z पर BJP-RSS में मतभेद? दिपके बोले- मोहन भागवत आपके मेंटर हैं, उनकी बात सुनें

Game of Thrones के Jon Snow अब बनेंगे हॉगवर्ट्स के प्रोफेसर! Kit Harington की हैरी पॉटर सीरीज में धमाकेदार एंट्री

BRICS Summit 2026: हंसो, बना रखी है क्यूं ये सूरत रोनी? एक जगह अगर जमा होंगे तीनों- मोदी-जिनपिंग और पुतिन