भाजपा के महासचिव तरुण चुग ने महबूबा की टिप्पणी को राष्ट्र-विरोधी करार दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 27, 2021

जम्मू। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महासचिव तरुण चुग ने, जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा वापस दिए जाने की मांग को लेकर पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती द्वारा अफगानिस्तान पर तालिबान के नियंत्रण का संदर्भ दिए जाने की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि वह दिन में सपने देख रही हैं और उनके ये सपने कभी पूरे नहीं होंगे। चुग ने बृहस्पतिवार को महबूबा की टिप्पणी को ‘‘ राष्ट्र-विरोधी’’ करार देते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर ने उनकी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और ‘‘ गुपकर गिरोह’’ को पूरी तरह नकार दिया है।

इसे भी पढ़ें: महबूबा को निर्मला सीतारमण ने दी नसीहत, कहा- पूर्व CM को ऐसे बयान से बचना चाहिए

भाजपा नेता चुग ने उनके इस बयान पर प्रतिक्रिया में कहा, ‘‘ यह जम्मू-कश्मीर का दुर्भाग्य था कि इन वंशों (पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस) ने यहां विकास नहीं होने दिया और जब भी जनता ने जवाब मांगा तो वे चीन तथा पाकिस्तान की बोलने लगे। अब वे तालिबान की बात कर रहे हैं। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीद्वारा संचालित देश है। जो कोई भी दुस्साहस करेगा, उसे सबक सिखाया जाएगा। पाकिस्तान को पहले ही सबक सिखाया जा चुका है।’’ उन्होंने कहा कि पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के भाई-भतीजावाद ने जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र की हत्या कर दी है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर तेजी से ‘‘ आतंकवाद की राजधानी से पर्यटन राजधानी’’ में बदल रहा है। चुग ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर तेजी‘आतंकवाद की राजधानी से पर्यटन राजधानी’ में बदल रहा है। जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा तथा उसके विकास के लिए मोदी प्रतिबद्ध हैं और भाजपा इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए काम कर रही है।

प्रमुख खबरें

María Corina Machado की Venezuela वापसी, 10 महीने के निर्वासन के बाद पहुंचीं स्वदेश

Commonwealth Kabaddi Championship में भारत का दबदबा, महिला और पुरुष टीमों ने दर्ज की जीत

Kochi में जज के नाबालिग बेटे की Mercedes से टक्कर, स्कूटर सवार व्यक्ति की मौत

UPSC अभ्यर्थियों के सेवा आवंटन पर DoPT ने सुप्रीम कोर्ट से मांगे निर्देश