चुघ ने राम मंदिर निर्माण का ‘राजनीतिकरण’ करने के लिए कांग्रेस पर निशाना साधा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 19, 2024

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ ने अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को ‘‘राजनीतिक समारोह’’ बताने के लिए राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेताओं की बृहस्पतिवार को आलोचना की और कहा कि यह उनके ‘‘राम विरोधी’’ रुख को दर्शाता है।

चुघ ने कहा कि कांग्रेस भारतीय सांस्कृतिक लोकाचार के खिलाफ ‘हमेशा विभाजनकारी राजनीति’ करती है। उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘प्राण प्रतिष्ठा समारोह राष्ट्रीय आस्था का विषय है जिसमें सभी जातियों और समुदायों के लोग भाग लेंगे। भगवान श्री राम राष्ट्रीय गौरव हैं लेकिन दुर्भाग्य से, कांग्रेस इससे दूर रहने का निर्णय लेकर इस समारोह का राजनीतिकरण कर रही है।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता हमेशा ‘देश की आस्था के प्रतीकों का अपमान’ करते रहे हैं।

प्रमुख खबरें

पश्चिम बंगाल : यादवपुर विश्वविद्यालय में धार्मिक भेदभाव के आरोप वाले पोस्टर लेकर पहुंचे छात्र

Migrant Worker Lynched in Odisha | ओडिशा में बांग्लादेशी के शक में बंगाली मजदूर की निर्मम हत्या, छह आरोपी गिरफ्तार, प्रदेश में राजनीति गरमाई

एक्स पर Mirwaiz Umar Farooq का प्रोफाइल अपडेट: क्या हुर्रियत से दूरी बना रहे हैं अलगाववादी नेता? हुर्रियत अध्यक्ष पदनाम हटाया

देश की सुरक्षा पर खतरा? ATS के शिकंजे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर, आतंकी संगठनों से संबंध की परतें उधड़ेंगी