लीजिये एक और पाकिस्तानी बहू भारत आ गयी, Lahore की मेहविश ने Rajasthan के इमरान से किया निकाह, Churu में ससुराल में हुआ स्वागत

By नीरज कुमार दुबे | Jul 30, 2024

कहा जाता है कि मोहब्बत सीमाएं नहीं देखती। शायद इसीलिए भारत और पाकिस्तान के लोगों के बीच आजकल प्रेम विवाह के किस्से बढ़ते जा रहे हैं। पाकिस्तान से आई सीमा हैदर का किस्सा तो आप सभी ने सुना ही होगा जिसने ग्रेटर नोएडा के एक युवक से शादी कर अपना घर यहीं बसा लिया है। अब राजस्थान के चुरु में एक व्यक्ति रहमान ने पाकिस्तानी महिला से मोहब्बत हो जाने के बाद उससे निकाह कर लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों की ऑनलाइन मुलाकात हुई थी और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए निकाह हो गया। अब पाकिस्तानी बहू अपने ससुराल आ चुकी है तो पूरे देश में चर्चा का विषय बन गयी है। राजस्थान के चुरु में लोग इस पाकिस्तानी बहू को देखने के लिए रहमान के घर आ रहे हैं। मीडिया का भी जमावड़ा इस दंपति के घर के बाहर लग रहा है।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तानी एयर होस्टेस का नया कारनामा, मोजे में छुपा रखा था...

हम आपको बता दें कि सोशल मीडिया के चर्चित वीडियो कॉल एप इमो पर दोनों प्रेमियों की मुलाकात हुई थी। दोनों में पहले दोस्ती हुई जोकि प्यार में बदल गयी। बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ साल की मोहब्बत को दोनों ने शादी का रूप देने का फैसला किया। मेहविश जहां अपने ससुराल आकर खुश है वहीं उसके ससुराल वाले भी पाकिस्तानी बहू पाकर बहुत खुश हैं।

प्रमुख खबरें

सनराइजर्स हैदराबाद को मिली पहली जीत, कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रन से दी मात

Akshar Patel से हुई Bowling में बड़ी चूक, Sameer Rizvi ने बचाई लाज, Delhi की रोमांचक जीत.

James Anderson का The Hundred पर बड़ा बयान, कहा- हर पल नापसंद किया, ECB को लगा झटका

Middle East जंग का मैदान बना, Iran-Israel के साथ Hezbollah भी कूदा, दुनिया पर गहराया संकट