मुंह लटका कर वापस लौटे CIA चीफ, न्यूक्लियर टॉक फेल, अब क्या करेंगे पुतिन?

By अभिनय आकाश | Aug 28, 2026

दुनिया की टॉप खुफिया एजेंसी अमेरिका की सीआईए। सीआईए के चीफ रेडक्लिफ अचानक C17 में बैठकर रूस पहुंचते हैं और यह जानकारी दुनिया में किसी को नहीं पता होती। उसकी पुष्टि दो दिन बाद होती है और पुष्टि भी इस तरीके से होती है कि हां गए थे लेकिन किस लिए गए थे यह नहीं पता चलता। खबरें यह निकल कर सामने आती है कि जिन दो दिन सीआईए का प्रतिनिधिमंडल इंक्लूडिंग देयर चीफ रूस में मौजूद थे। उस दौरान दो दिन यूक्रेन की तरफ से कोई भी मिसाइल या फिर ड्रोन हमला नहीं किया गया था। मतलब अमेरिका पहले बता चुका था कि हम यहां पर आने वाले हैं। रूस यूक्रेन युद्ध को खत्म कर दे उसको लेकर था या फिर पुतिन कुछ ऐसा करने जा रहे थे जिसको लेकर ट्रंप ने अपने दूत को तुरंत वहां पर दौड़ा दिया। 

इसे भी पढ़ें: Kyiv समेत यूक्रेन के 9 शहरों पर Russia ने दागीं मिसाइलें, 2 नागरिकों की मौत

'कीव इंडिपेंडेंट' ने हालात की जानकारी रखने वाले एक सूत्र के हवाले से बताया कि वॉशिंगटन ने कीव से कहा था कि जब रैटक्लिफ रूस में हों, तो वे मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग पर हमले न करें। 'कीव इंडिपेंडेंट' के सूत्र ने दावा किया कि कीव 24 से 26 अगस्त के बीच इन दो शहरों पर हमले रोकने के लिए सहमत हो गया था। साथ ही, सूत्र ने यह भी कहा कि अमेरिकी अधिकारियों को नहीं लगता था कि इन शहरों के आस-पास रूस की एयर डिफेंस सिस्टम सुरक्षा की गारंटी देने के लिए काफी मजबूत थी।

प्रमुख खबरें

Jasprit Bumrah का कोई रिप्लेसमेंट नहीं, West Indies T20I में हार के बाद बोले Sanju Samson

AAP ने Connaught Place में CJP के तिरंगा लहराओ कार्यक्रम को दिया समर्थन

PM Narendra Modi ने Ladakh को दी 3350 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात

Bastar से Naxalism का खात्मा: Union Home Minister Amit Shah ने उजागर किया पांच दशकों के आतंक का सच