परमबीर सिंह से जुड़े जबरन वसूली के मामले में CID ने दो पुलिस अधिकारियों को गिरफ्तार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 09, 2021

मुंबई। महाराष्ट्र के अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) ने पूर्व में मुंबई अपराध शाखा में पदस्थ रहे चुके दो पुलिस अधिकारियों को सोमवार को गिरफ्तार किया। इन दोनों पुलिस अधिकारियों और मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ मरीन ड्राइव थाने में जबरन वसूली का मामला दर्ज है। एक अधिकारी ने बताया कि इन दो अधिकारियों में से एक पुलिस अधीक्षक नंदकुमार गोपाले खंडाला पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में पदस्थ हैं और पुलिस निरीक्षक आशा कोरके नैगांव में पदस्थ हैं।

इसे भी पढ़ें: सिर्फ जघन्य अपराधों में भारी वृद्धि के कारण किसी व्यक्ति को दोषी ठहराना विवेकपूर्ण नहीं : न्यायालय

रियल एस्टेट कारोबारी श्यामसुंदर अग्रवाल ने 22 जुलाई को इनके खिलाफ जबरन वसूली का मामला दर्ज करवाया था। यह गिरफ्तारी इसी सिलसिले में की गई है। प्राथमिकी में परमबीर सिंह समेत सात लोगों के नाम हैं।

प्रमुख खबरें

सामने आकर बोलकर दिखाओ... 9 साल बड़ी Delnaz Daruwala को डेट करने पर ट्रोल हुए Sorab Bedi, अब दिया करारा जवाब

जहाज में झांका तो हुआ बवाल, फिर आई सीक्रेट कॉल, कैसे बाल-बाल बचा भारत!

Shenzhou-24 मिशन से चीन के स्पेस स्टेशन जाएगा पहला विदेशी एस्ट्रोनॉट, पाक नागरिक शामिल

Monomark Engineering और Matangi Rubber लाएंगे IPO, दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे इश्यू