सिनेमा राजनीतिक करियर में बाधा बनता है तो मैं उसे छोड़ दूंगा: कमल हासन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2021

कोयंबटूर। अभिनय से राजनीति के क्षेत्र में आये और मक्कल नीधि मय्यम (एमएनएम) के संस्थापक कमल हासन ने रविवार को अपनी राजनीति को जनसेवा का माध्यम करार देते हुए कहा कि यदि सिनेमा उनके राजनीतिक करियर में बाधा बनता है तो वह उसे छोड़ने को तैयार हैं। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘यदि वे मेरे राजनीतिक करियर में बाधा बनती हैं तो मैं अपनी मौजूदा फिल्मों को पूरा करने के बाद सिनेमा छोड़ दूंगा।’’

इसे भी पढ़ें: एनसीबी हिरासत में अभिनेता एजाज खान कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए

हासन ने कहा कि लेकिन यदि सिनेमा (उनके राजनीतिक करियर में) बाधा बन रहा है तो वह जनसेवा की खातिर उसे छोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि उनके कई साथी उम्मीदवार कहते हैं कि वह राजनीति से गायब हो जायेंगे और फिर से सिनेमा में आ जायेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘ हम देखते हैं कि कौन गायब होगा, यह तो जनता को तय करना है।’’ उन्होंने कहा कि उन्हें कुछ वर्गों से धमकियां मिली हैं। हालांकि उन्होंने इसे स्पष्ट करने से इनकार कर दिया।

प्रमुख खबरें

US-Russia Sanctions 2026 | रूसी तेल पर कड़े प्रतिबंध, यूरेनियम पर राहत: जानें अमेरिकी दोहरे रुख के पीछे की पूरी कहानी

Bigg Boss 20 Update: YUNG DSA फूट-फूटकर रोए, Gullu बनें घर के नये कैप्टन, Mahi Vij और Amrapali Dubey का हाई-वोल्टेज ड्रामा

Nigeria में अवैध खनन के आरोप में पकड़े गए कम से कम 33 लोगों की हिरासत में मौत

नासिक में अधिकारी की मेज पर कुत्ते छोड़ने वाले Shiv Sena UBT कार्यकर्ता पर केस दर्ज