सिनेमा निर्देशकों ने जापानी फिल्म जगत में यौन उत्पीड़न की निंदा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2022

तोक्यो। जापान के फिल्म जगत में ‘मी टू’ का संकट सामने आया है। सिने जगत के मशहूर नामों पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है। एक याचिका पर कांस के पाल्मे डी ओरे पुरस्कार विजेता हिरोकज़ु कोरे-ईदा, कांस जूरी अवार्ड विजेता कोजी फुकादे और ‘अंडर द स्काई’ के निर्देशक मीवा निशिकावा ने हस्ताक्षर किए हैं और यौन उत्पीड़न को लेकर रोष जाहिर किया है। एक बयान में ऐसे कृत्यों को रोकने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि ये कृत्य अक्षम्य हैं। जापान की एक पत्रिका ‘शुकन बुनशुन’ में यौन हिंसा से संबंधित महिलाओं के आरोप प्रकाशित होने के बाद हेदियो सकाकी द्वारा निर्देशित दो फिल्मों- ‘मितसुगेत्सू’ और ‘हजार्ड लैंप’ के प्रदर्शन को अचानक रोक दिया गया जिसके बाद यह मुद्दा गरमाया।

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल के घर के बाहर तोड़फोड़ मामले में आरोपियों को नहीं मिली जमानत, HC ने कहा- प्रदर्शनकारियों ने नहीं किया निर्देशों का सम्मान

उनकी प्रोडक्शन कंपनी ने यौन उत्पीड़न की निंदा की और ऐलान किया कि सकाकी चले गए हैं। सकाकी ने एक बयान में खबर में गलतियों का जिक्र करते हुए फिल्मों का प्रदर्शन रद्द करने के लिएप्रशंसकों और सहकर्मियों से माफी मांगी। हालांकि उन्होंने खबर की गलतियों के बारे में बताया नहीं। अभिनेता हौका किनोशिता पर दो महिलाओं ने एक दशक पहले उनसे यौन संबंध बनाने की मांग करने का आरोप लगाया जिसके बाद किनोशिता का करियर थम गया है।इस हफ्ते के शुरू में टीवी पर प्रसारित हुए नाटक में उनके सभी दृश्यों को हटा दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: ग्रह कैसे बनते हैं? सैकड़ों प्रकाश-वर्ष दूर एक नन्हा जुपिटर नए सुराग देता है

किनोशिता ने एक बयान में कहा, “ मैंने जो किया है, उसके बाद मैं आपके सामने नहीं आ सकता और न ही मनोरंजन का अपना काम जारी रख सकता हूं। मैं अनिश्चितकाल की अवधि के लिए विराम ले रहा हूं।” शिओन सोनो के खिलाफ भी आरोप लगे हैं। निर्देशक को बर्लिन अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सम्मानित किया गया था। सोनो ने माफी तो मांगी लेकिन दोष स्वीकार नहीं किया। उन्होंने ‘शुकन जोसेई’ नाम की पत्रिका के खिलाफ कार्रवाई करने का संकल्प जताया जिसने इन आरोपों को छापा है कि उन्होंने कई महिलाओं का यौन शोषण किया है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

तेहरान की गुप्त बैठक से ‘ईरान के ओपेनहाइमर’ तक: मोसाद के उन ऑपरेशनों की कहानी जिसने हिला दिया ईरान

BTS का धमाका! नए एल्बम Arirang का 14-गानों वाला ट्रैकलिस्ट जारी, जानें रिलीज डेट और 2026 वर्ल्ड टूर का पूरा शेड्यूल

Kejriwal की ईमानदार Holi से सियासत गरम, Sandeep Dikshit बोले- त्योहारों को तो बख्श दीजिए

Ramadan Fashion: ये Pakistani Juttis बनीं नया Style Statement, इफ्तार पार्टी में करें फ्लॉन्ट