Jaipur में CIPET कराएगा APM-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, पेट्रोकेमिकल नवाचार पर जुटेंगे विशेषज्ञ

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 27, 2026

जयपुर में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘एपीएम-2026’ शनिवार से शुरू होगा जिसमें देश-विदेश के वैज्ञानिक, शोधकर्ता और उद्योग विशेषज्ञ उन्नत पेट्रोकेमिकल सामग्री, औद्योगिक सुरक्षा और टिकाऊ विनिर्माण जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे। आयोजकों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इसके अनुसार उन्नत पेट्रोकेमिकल सामग्री पर इस 17वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एपीएम-2026 का आयोजन सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सिपेट) द्वारा 28 से 30 नवंबर तक किया जा रहा है।

सिपेट के महानिदेशक शिशिर सिन्हा ने बताया कि यह सम्मेलन पेट्रोकेमिकल और पॉलीमर क्षेत्रों में शोध, तकनीकी नवाचार, औद्योगिक विकास और पर्यावरणीय स्थिरता पर केंद्रित होगा। इस सम्मेलन की विषयवस्तु ‘विकसित भारत 2047 के लिए उन्नत पेट्रोकेमिकल सामग्री, सुरक्षा और स्थिरता’ है। इसमें पद्म विभूषण एम.एम. शर्मा, पद्म भूषण अनिल प्रकाश जोशी और पद्म श्री गणपति डी. यादव तथा आशुतोष शर्मा सहित कई प्रमुख वैज्ञानिक और शिक्षाविद शामिल होंगे।

इसके तकनीकी सत्रों में पेट्रोकेमिकल सामग्री, औद्योगिक सुरक्षा, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन, पुनर्चक्रण व इस क्षेत्र में कृत्रिम मेधा (एआई) के उपयोग जैसे विषयों पर चर्चा होगी। सिपेट अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से ऑनलाइन लर्निंग मंच, छात्रों के लिए वित्तीय सहायता पहल, और राष्ट्रीय जागरूकता अभियान शुरू करेगा। इसके अलावा, यंग इंडिया हैकाथॉन और छात्रों के लिए नवाचार प्रतियोगिताएं भी होंगी।

प्रमुख खबरें

Baingan Recipe: रोजाना वाले बैंगन को भूल जाएंगे, एक बार ट्राई करें स्पेशल रेसिपी

Viswhakhabram: दुश्मनी के साथ-साथ भारत से कमाई भी करना चाहता है पाकिस्तान, Netflix Pakistani Drama Jo Bachay Hain Sang Samait Lo पर हो रहे विवाद का सच जानकर हैरान रह जाएंगे

यूपी चुनाव 2027: Akhilesh Yadav बोले, INDIA bloc में जिताऊ उम्मीदवार ही लड़ेगा

UP में 28 IPS अफसरों के तबादले, Prayagraj और Varanasi समेत 4 कमिश्नरेट में बदलाव