भारत में लॉन्च हुआ कोरोना का एंटीबॉडी कॉकटेल, कीमत 59,750 प्रति खुराक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 24, 2021

नयी दिल्ली। प्रमुख दवा कंपनी रोश इंडिया और सिप्ला ने सोमवार को भारत भारत में रोश के एंटीबॉडी कॉकटेल को पेश करने की घोषणा की, जिसकी कीमत 59,750 रुपये प्रति खुराक है और जो कोविड-19 के अत्यधिक बीमार मरीजों के इलाज के लिए है। सिप्ला और रोश ने एक संयुक्त बयान में कहा, ‘‘एंटीबॉडी कॉकटेल (कैसिरिविमैब और इमदेविमाब) की पहली खेप भारत में उपलब्ध है, जबकि दूसरी खेप जून के मध्य तक उपलब्ध होगी।

इसे भी पढ़ें: जेपी की रिणदाता समिति सोमवार को करेगी एनबीसीसी की पेशकश पर चर्चा, सुरक्षा समूह ने दी चेतावनी

कुल मिलाकर इन खुराकों से दो लाख रोगियों का इलाज किया जा सकता है।’’ सिप्ला देश भर में अपनी मजबूत वितरण क्षमता की मदद से इस दवा का वितरण करेगी। बयान के मुताबिक प्रत्येक रोगी के लिए खुराक की कीमत 59,750 रुपये होगी, जिसमें सभी कर शामिल हैं। बयान में आगे कहा गया कि दवा प्रमुख अस्पतालों और कोविड उपचार केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध होगी।

प्रमुख खबरें

Farrukhabad पुलिस अधिकारी पर FIR का Allahabad High Court ने दिया आदेश

Rahul Gandhi की दिल्ली रैली में न पहुंचने पर MP Youth Congress के 60 पदाधिकारी निलंबित

संविधान निरंतर जिम्मेदारी, इसके आदर्शों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना कर्तव्य: CJI Surya Kant

Illinois में चुनाव जीतीं Saba Haider बोलीं, गाजियाबाद में मिले संस्कारों से मिली जनसेवा की सीख