Board Results 2022: आ गए है 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट, इस तरह आसानी से करें चेक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 07, 2022

नयी दिल्ली। ‘भारतीय स्कूल प्रमाण पत्र परीक्षा परिषद’ (सीआईएससीई) ने 10वीं और 12वीं कक्षा के प्रथम-टर्म की परीक्षाओं के परिणाम सोमवार को घोषित कर दिए। बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गैरी अराथून ने कहा, ‘‘10वीं कक्षा (आईसीएसई) और 12वीं कक्षा (आईएससी) के पहले सेमेस्टर की परीक्षाओं के परिणाम की घोषणा कर दी गई है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘परिषद की वेबसाइट पर, उसके करियर पोर्टल पर लॉग-इन करके और एसएमएस के जरिए परिणाम देखा जा सकता है।’’ आईसीएसई की परीक्षा पिछले साल 29 नवंबर से 16 दिसंबर के बीच हुई थी, जबकि आईएससी की परीक्षा 22 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच आयोजित की गई थी।

प्रमुख खबरें

CWI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के Contract में 25% कटौती और Super50 टूर्नामेंट पर लगाई रोक

नेपाल में भारी बारिश के बाद Bihar में अलर्ट, गंडक और कोसी तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी

CEC ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी पर अड़ी Congress, चंडीगढ़ में पुलिस ने वाटर कैनन से रोका

Fiscal Deficit को 4.3 प्रतिशत रखने के लिए Central Government लेगी 7.86 लाख करोड़ का कर्ज