CISF Raising Day 2025: हर साल 10 मार्च को मनाया जाता है CISF स्थापना दिवस, जानिए इतिहास और थीम

By अनन्या मिश्रा | Mar 10, 2025

हर साल 10 मार्च को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का स्थापना दिवस मनाया जाता है। CISF भारत के अहम औद्योगिक प्रतिष्ठानों, परिवहन केंद्रों, सरकारी इमारतों और अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाता है। साल 1969 में CISF की स्थापना हुई थी। यह बल भारत सरकार के गृह मंत्रालय के तहत कार्य करता है। साल 1969 में CISF ने सिर्फ 2800 जवानों के साथ इस बल की शुरूआत की थी। लेकिन आज यह 1.7 लाख से अधिक जवानों के साथ एक सशक्त संगठन बन गया है।

सरकारी औद्योगिक इकाइयों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की शुरुआत की गई थी। वहीं समय के साथ ही इस बल की जिम्मेदारियां बढ़ती गईं। अब CISF मेट्रो रेल, हवाई अड्डों, बंदरगाहों, परमाणु संस्थानों, ऐतिहासिक धरोहर स्थलों और वीवीआईपी सुरक्षा सहित कई क्षेत्रों में कार्यरत है।

थीम

बता दें कि सीआईएसएफ स्थापना दिवस के मौके पर हर साल एक खास थीम निर्धारित की जाती है। इस बार CISF Raising Day के मौके पर साइक्लोथॉन की थीम 'सुरक्षित तट, समृद्ध भारत' की गई है।

महत्व

कई शीर्ष स्तर के सरकारी उद्योगों को सुरक्षित रखने में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल अहम भूमिका निभाता है। सीआईएसएफ स्थापना दिवस के मौके पर CISF कर्मियों को सम्मानित किया जाता है। इससे हमारे देश के रूप में भारत की रक्षा लगातार मजबूत हो रही है। वहीं CISF हमारी सुरक्षा और कल्याण को सुनिश्चित करने का काम करता है।

प्रमुख खबरें

Pakistan के Balochistan में दोहरा Attack, विद्रोही समूहों ने नसीराबाद में हमलों की जिम्मेदारी ली

Balochistan में फिर जबरन गुमशुदगी, Human Rights संस्था PAANK ने Pakistan पर उठाए गंभीर सवाल

Keralam में Priyanka Gandhi का LDF सरकार पर बड़ा हमला, बोलीं- युवा Jobs के लिए पलायन को मजबूर

पूर्व राजनयिक KP Fabian ने US को दिखाया आईना, बोले- यह अहंकार और बेहद दुर्भाग्यपूर्ण