कोरोना वायरस से CISF के एक और अधिकारी की मौत, 32 कर्मियों का चल रहा इलाज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 08, 2020

नयी दिल्ली। कोलकाता में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक अधिकारी की कोविड-19 संक्रमण से मौत हो गई। इसके साथ ही अब तक सीआईएसएफ के दो अधिकारियों की मौत कोरोना वायरस संक्रमण से हो चुकी है। अधिकारी पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भारतीय संग्रहालय की सुरक्षा इकाई में सहायक उप निरीक्षक रैंक के पद पर तैनात थे। बृहस्पतिवार को सीआईएसएफ के एक हेड कांस्टेबल की भी मौत हो गई थी। हेड कांस्टेबल मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर तैनात थे। 

केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत कार्य करने वाले अर्धसैनिक या केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के पांच कर्मियों की मौत इस संक्रमण से हो चुकी है। सीआईएसएफ और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो-दो कर्मियों तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक कर्मी की मौत हो चुकी है। अधिकारियों के मुताबिक सीआईएसएफ के 32 कर्मियों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है।

इसे भी देखें : MP के इंदौर में 31 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित 

प्रमुख खबरें

UNSC में UNHCR प्रमुख Barham Salih की अपील, संघर्ष रोकें ताकि 11.7 करोड़ विस्थापित लौट सकें घर

ओडिशा में गहरे दबाव के चलते कुदरत का कहर! भारी बारिश, भूस्खलन और उफान पर नदियां... लगभग 15 जहार लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया

India US Trade Agreement पर 90 फीसदी काम पूरा, अमेरिकी अधिकारी बोले जल्द हो सकता है समझौता

Hardik Pandya Suffers Fresh Injury | टीम इंडिया को बड़ा झटका! हार्दिक पंड्या फिर चोटिल, न्यूजीलैंड दौरे से बाहर,