कैब कानून के विरोध में प्रदर्शन: जामिया में पांच जनवरी तक छुट्टी, परीक्षा रद्द

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 14, 2019

नयी दिल्ली। नागरिकता (संशोधन) कानून, 2019 के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन और विश्वविद्यालय परिसर में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने पांच जनवरी तक छुट्टी की घोषणा कर दी और सभी परीक्षाओं को रद्द कर दिया। विश्वविद्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। आने वाले समय में नयी तारीखों की घोषणा की जाएंगी। 16 दिसम्बर से पांच जनवरी तक छुट्टी घोषित की गई है। विश्वविद्यालय छह जनवरी 2020 से खुलेगा।’’

इसे भी पढ़ें: नागरिकता संशोधन को लेकर अलीगढ़ विश्वविदयालय में छात्रों का विरोध प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गयी

कानून के विरोध में छात्रों ने शुक्रवार को संसद की तरफ मार्च करने का प्रयास किया जिसके बाद पुलिस और छात्रों में संघर्ष हो गया। इससे विश्वविद्यालय एक तरह से युद्ध क्षेत्र में तब्दील हो गया।

प्रमुख खबरें

UP: यमुना एक्सप्रेसवे पर अब तक 19 लोगों की हो चुकी है मौत, राज्य सरकार ने जारी किए सख्त दिशानिर्देश

Finland Universities Campus in India: जल्द ही भारत में कैंपस ओपन कर सकती हैं फिनलैंड की यूनिवर्सिटी, शुरू हो सकता है एक्सचेंज प्रोग्राम

Rekha Gupta ने 100 नई इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी, प्रदूषण को लेकर कर दिया बड़ा दावा

BMC Elections 2026: BJP शिवसेना की बैठक में हो गया फैसला, 150 सीटों के बंटवारे पर बनी सहमति