लोकसभा में नागरिकता संशोधन बिल पेश, अधीर रंजन ने उठाए सवाल, गृह मंत्री बोले- हर सवाल का दूंगा जवाब

By अभिनय आकाश | Dec 09, 2019

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सोमवार को लोकसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक पेश किया है। कांग्रेस, टीएमसी समेत कई अहम विपक्षी पार्टियों ने इसका विरोध किया है। वहीं सदन में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बिल पर विरोध जताया। जिसके बाद गृह मंत्री ने कहा कि ये बिल कहीं से भी अल्पसंख्यकों के खिलाफ नहीं है। शाह ने कहा कि बिल को लेकर हर सवाल का वो जवाब देने को तैयार हैं। 

बता दें कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पिछले बुधवार को इस विधेयक को मंजूरी दी थी। पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बंग्लादेश में उत्पीड़न के कारण वहां से भागकर आए हिंदू, ईसाई, सिख, पारसी, जैन और बौद्ध धर्मावलंबियों को नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 के तहत भारत की नागरिकता प्रदान की जाएगी। भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी सांसदों के लिए व्हिप जारी किया। राजनीतिक रूप से संवेदनशील इस विधेयक को लेकर विपक्ष की ओर से विरोध के स्वर उठ रहे हैं। एआईयूडीएफ पार्टी जंतर मंतर पर नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रही है।

प्रमुख खबरें

NCLAT ने Affle 3i की याचिका खारिज की, Talent Unlimited के खिलाफ CIRP जारी रहेगा

Consumer Durables Market: भारत में 2030 तक 3.25 लाख करोड़ रुपये का होगा उद्योग, BCG-CII रिपोर्ट

त्योहारी सीजन से पहले AC, TV और Washing Machine के दाम 8% तक बढ़ेंगे

Gorakhpur में जलभराव पर MP Ravi Kishan और BJP पार्षद में फोन पर नोकझोंक, Video सामने आया