संचार साथी निगरानी का साधन नहीं, जनभागीदारी पर आधारित नागरिक सुरक्षा प्लेटफॉर्म हैः सिंधिया

By प्रेस विज्ञप्ति | Dec 02, 2025

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज संचार साथी ऐप को लेकर उत्पन्न सभी भ्रम दूर करते हुए स्पष्ट किया कि यह ऐप पूरी तरह लोकतांत्रिक, स्वैच्छिक और ग्राहक-केंद्रित है। नागरिक इसे अपनी सुविधा के अनुसार सक्रिय कर सकते हैं और चाहे तो किसी भी समय ऐप को डिलीट भी कर सकते हैं।

संचार साथी की प्रमुख उपलब्धियाँ

लॉन्च के बाद से संचार साथी ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है:

- 21.5 करोड़+ पोर्टल विज़िट

- 1.4 करोड़+ ऐप डाउनलोड

- 1.43 करोड़+ मोबाइल कनेक्शन नागरिकों द्वारा ‘Not My Number’ चुनने पर डिस्कनेक्ट

- 26 लाख खोए/चोरी हुए मोबाइल फोन ट्रेस, जिनमें से 7.23 लाख फोन वापस लौटाए गए

- 6.48 लाख नागरिक इनपुट्स के आधार पर 40.96 लाख फर्जी कनेक्शन बंद

- 6.2 लाख फ्रॉड-लिंक्ड IMEI ब्लॉक

- ₹475 करोड़ से अधिक की संभावित आर्थिक हानि को रोका 

साइबर सुरक्षा ही है सुरक्षा संचार साथी का मूल लक्ष्य

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने बताया कि ऐप के कॉल लॉग फीचर के माध्यम से किसी भी संदिग्ध नंबर की शिकायत दर्ज की जा सकती है, जिससे नागरिक स्वयं और दूसरों को संभावित धोखाधड़ी से बचा सकते हैं। सिंधिया ने कहा डिजिटल सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। संचार साथी पूरी तरह स्वैच्छिक, उपयोगकर्ता-केंद्रित और पारदर्शी है, जो भारत के मोबाइल उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए समर्पित है, बिना उनकी निजता से किसी भी तरह का समझौता किए। ऐप को सक्रिय करना या डिलीट करना सब कुछ नागरिक के पूर्ण नियंत्रण में है।

प्रमुख खबरें

Saurabh Murder Case: फांसी की सजा के खिलाफ High Court जाएंगे दोषी साहिल और मुस्कान

CM Yogi का बड़ा ऐलान, Atiq Ahmed का गढ़ Kasari-Masari अब कहलाएगा Shrikrishnapuri

Why Pakistan Imploded | आज भारत Top 5 इकोनॉमी और पाकिस्तान कंगाल क्यों? | Globmaster

Shafali Verma बोलीं: Champions Trophy की तैयारी में टीम खेलेगी निडर और समझदारी भरा T20