नागरिक समाज से जुड़े समूहों ने सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए अभियान शुरु किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 03, 2024

नागरिक समाज से जुड़े समूहों ने ‘भारत जोड़ो अभियान’ के तहत सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए महीने भर चलने वाले अभियान की शुरुआत की है। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से पहले, सामूहिक रूप से एकजुट हुये नागरिक समाज से जुड़े संगठनों ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा वे उन नागरिकों में नई ऊर्जा का संचार करने के उद्देश्य से कई कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे जो भारत की समृद्ध, विविध, बहुल सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करते हैं और संवैधानिक मूल्यों पर आधारित समाज के लिए काम करते हैं। इस ‘जन गण मन अभियान’ की घोषणा 22 जनवरी को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में होने वाले राम मंदिर के उद्घाटन और वहां भगवान राम के बाल स्वरूप के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह से पहले की गई है।

भारत जोड़ो अभियान एक नागरिक समाज मंच है जो भारत के 15 राज्यों में कई संगठनों तक फैला हुआ है। बयान में कहा गया कि इस अभियान का उद्देश्य भारत के सामाजिक ताने-बाने की रक्षा करना, सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक न्याय के मुद्दों को उजागर करना और सभी नागरिकों के बीच समानता तथा भाईचारा स्थापित करने के लिए प्रयास करना है। यह अभियान तीन से 30 जनवरी तक चलेगा। बयान के अनुसार इस दौरान महात्मा गांधी, स्वामी विवेकानन्द, सावित्रीबाई फुले, बाबासाहेब आंबेडकर, खान अब्दुल गफ्फार खान जैसे भारत के प्रतिष्ठित नायकों के विचारों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा तथा लोहड़ी और मकर संक्रांति जैसे त्योहारों को मनाने के लिए कार्यक्रम तथा अन्य आयोजन किये जाएंगे।

प्रमुख खबरें

Lord Shiva की पूजा में जमीन से उठाकर ही Parijat Flower चढ़ाने का है विशेष नियम

चुनौतियों के बावजूद बढ़ती हिंदी

Idukki Murder: प्रिंस ने पत्नी और सास पर धारदार हथियार से किया हमला, दोनों की मौत

Prabhasakshi NewsRoom: France से लेकर India तक हुए प्रदर्शनों के पीछे काम कर रहा था 13 देशों के 101 संगठनों का Network, Fox News ने किया बड़ा खुलासा!