दूसरे रूसी कब्जे की आशंका बढ़ने के बीच यूक्रेन के उत्तर-पूर्व में गोलाबारी में नागरिकों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 26, 2023

रूसी सेना ने शनिवार को उत्तरपूर्वी यूक्रेन के एक प्रमुख अग्रिम क्षेत्र में एक कैफे पर हमला किया, जिसमें दो नागरिकों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। क्षेत्रीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि कुपियांस्क शहर के पास गोलाबारी हुई। ब्रिटेन के अधिकारियों के अनुसार, रूस उस क्षेत्र को फिर से कब्जे में लेने की कोशिश कर सकता है, जिस पर छह महीने से अधिक रूसी कब्जे के बाद पिछले सितंबर में कीव ने छीन लिया था। इस महीने की शुरुआत में वहां भीषण लड़ाई ने लोगों को अनिवार्य रूप से वहां से हटने के लिए प्रेरित किया तथा इस बात की आशंका अधिक प्रबल हो गयी कि रूस दूसरी बार इस शहर पर कब्जा कर लेगा।

इस महीने की शुरुआत में, यूक्रेनी अधिकारियों ने रूसी सैनिकों के अग्रिम क्षेत्र में घुसने के ठोस प्रयास का हवाला देते हुए कुपियांस्क के आसपास के 37 कस्बों और गांवों से लगभग 12,000 नागरिकों को अनिवार्य रूप से निकलने का आदेश दिया था। यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि पिछले साल रूसी कब्जे से कुपियांस्क को मुक्त कराये जाने के बाद उन्हें क्षेत्र में यातना कक्ष और सामूहिक कब्र मिलीं। वाशिंगटन स्थित एक थिंक टैंक ने शुक्रवार देर रात कहा कि यूक्रेनी सेना इस सप्ताह की शुरुआत में रोबोटाइन गांव पर कब्जा करने के बाद जापोरिज्जिया में आगे बढ़ रही थी।

प्रमुख खबरें

Ezri Konsa to Arsenal: इंग्लैंड के डिफेंडर का एस्टन विला से विदा होना तय, 51 मिलियन पाउंड में बनी सहमति

Hardik Pandya के Transfer की चर्चा तेज, Sunil Gavaskar की मांग- IPL Trade Deal की रकम सार्वजनिक करे BCCI

England vs Pakistan: 26 साल बाद दोहराया इतिहास, Robinson और Tongue के पंच से पस्त हुई पाक टीम

AB de Villiers का बड़ा बयान: Sachin Tendulkar ने दिखाया रास्ता, Virat Kohli ने विदेशी जमीं पर बढ़ाया भारतीय बल्लेबाजी का कद