Chief Justice DY Chandrachud ने मतदाताओं से आम चुनाव में मतदान अवश्य करने का आग्रह किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 20, 2024

नयी दिल्ली। प्रधान न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ ने नागरिकों से आम चुनाव में मतदान करने का अवसर न चूकने का आग्रह करते हुए कहा है कि संवैधानिक लोकतंत्र में यह ‘‘सबसे महत्वपूर्ण कर्तव्य’’ है। न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन आयोग के ‘माई वोट माई वॉयस’ मिशन के लिए एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नागरिक हैं, जो कि हमारा देश है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘संविधान नागरिक के रूप में हमें कई अधिकार देता है, लेकिन साथ ही यह भी अपेक्षा करता है कि हर कोई उसे सौंपा गया अपना कर्तव्य निभाए। संवैधानिक लोकतंत्र में नागरिकता के सबसे महत्वपूर्ण कर्तव्यों में से एक कर्तव्य वोट डालना है।’’ 

सीजेआई ने बताया कि जब वह पहली बार मतदाता बने थे और मताधिकार का उपयोग करने के लिए मतदान केंद्र में कतार में खड़े हुए थे, तब वह कितने उत्साहित थे। उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं वोट देता हूं तो उंगली पर लगने वाली स्याही देशभक्ति और राष्ट्र के साथ जुड़ाव की जबरदस्त भावना पैदा करती है...।’’ न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने कहा, ‘‘इसलिए हमारा संविधान और हमारा कानून एक नागरिक, एक वोट और एक मूल्य का प्रावधान करता है। मुझे लगता है कि संवैधानिक लोकतंत्र के रूप में यह हमारे देश की महान दृढ़ता और शक्ति है।’’ 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में सिंधिया, चौहान, दिग्विजय सहित 144 उम्मीदवार मैदान में

प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि जब वह वकील थे और उन्हें काम के लिए इधर-उधर भागना पड़ता था, तब भी वह वोट डालने का अपना कर्तव्य निभाने से नहीं चूके। लोकसभा के 543 सदस्यों के चुनाव के लिए 19 अप्रैल से एक जून तक सात चरणों में मतदान होगा। नतीजे चार जून को घोषित किए जाएंगे।

प्रमुख खबरें

Janmashtami पर कपड़ों और मेकअप के साथ बालों को न करें इग्नोर, 5 मिनट में बन जाएगा ये हेयर स्टाइल

राष्ट्रीय आत्मविश्वास को मजबूत करता जीएसएलवी-एफ17 का प्रक्षेपण

GATE 2027: GATE 2027 Application Process हुआ शुरू, DigiLocker integration और Fee structure समझें

तेलंगाना CM Revanth Reddy ने Konda Surekha को Cabinet से हटाया, बेटी की टिप्पणी बनी वजह