हैदराबाद एनकाउंटर की CJI ने की आलोचना, जानिए क्या कुछ कहा

By अनुराग गुप्ता | Dec 07, 2019

नयी दिल्ली। हैदराबाद प्रकरण के आरोपियों के एनकाउंटर मामले पर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश शरद अरविंद बोबडे का बयान सामने आ गया है। उन्होंने आरोपियों के एनकाउंटर में मारे जाने की घटना की आलोचना की है। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि न्याय कभी भी आनन-फानन में नहीं किया जाना चाहिए। मुख्य न्यायाधीश ने जोधपुर में राजस्थान हाईकोर्ट की नई इमारत के उद्घाटन समारोह में यह बात कही।

गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह हैदराबाद बलात्कार और मर्डर मामले के सभी चारों आरोपियों की एनकाउंटर में मौत हो गई। हैदराबाद पुलिस ने बताया कि वह क्राइम सीन को रिक्रिएट करने के लिए आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर गए हुए थे, तभी अचानक आरोपी भागने का प्रयास करने लगे और पुलिसवालों के हथियार छुड़ाकर गोलियां भी दाग दी। जिसके बाद एनकाउंटर में उन्हें मार गिराया गया था।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा