CJP Bengaluru protest updates: सत्ता PM की होगी, पर सड़कें हमारी हैं...मंच पर ध्रुव राठी, माइक पर दिपके का हुंकार

By अभिनय आकाश | Oct 08, 2026

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा आहूत विरोध प्रदर्शन बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में शुरू हो चुका है। प्रदर्शन स्थल पर CJP के नेताओं के साथ अभिनेता व सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश राज और प्रसिद्ध यूट्यूबर ध्रुव राठी पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत में SIR प्रक्रिया के तहत कथित तौर पर मतदाता सूची से नाम हटाए जाने से प्रभावित लोगों के वीडियो बयान (टेस्टिमोनियल) दिखाए गए।   प्रदर्शन के दौरान एक ‘पीपुल्स ट्रिब्यूनल’ (जन अदालत) आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कर्नाटक भर से आए लोग मतदाता सूची से गलत तरीके से नाम काटे जाने को लेकर अपनी समस्याएं और आपत्तियां दर्ज कराएंगे। आयोजकों के मुताबिक, इस जन सुनवाई के बाद प्रतीकात्मक ‘चप्पल प्रोटेस्ट’ भी किया जाएगा।   अभिनेता प्रकाश राज इस आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं, जबकि ध्रुव राठी को कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शामिल किया गया है। प्रकाश राज द्वारा फ्रीडम पार्क आने के ऐलान के बाद ध्रुव राठी ने भी अपनी मौजूदगी की पुष्टि की थी। इसके अलावा CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके, जेएनयू छात्र नेता आइशी घोष, नेहा बोरा समेत कई युवा और नागरिक संगठनों के प्रतिनिधि भी प्रदर्शन में शामिल हैं।   CJP और उससे जुड़े सहयोगी संगठनों ने मांग की है कि SIR प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची से हटाए गए नामों के फैसले को तुरंत रद्द किया जाए और SIR से पहले वाली मतदाता सूची को बहाल रखा जाए। साथ ही, चुनावी प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की भी मांग की है।

इसे भी पढ़ें: ज्ञानू...आली रे आली, अता तुझी बारी आली! प्रकाश राज संग ध्रुव राठी की एंट्री, कॉकरोचों का नया धमाका

प्रकाश राज ने कहा कि आदिवासियों, गरीबों, मुसलमानों और अल्पसंख्यकों को वोट देने से रोका गया है। एक्टर और एक्टिविस्ट प्रकाश राज ने आगे कहा कि आदिवासियों, गरीबों, मुसलमानों और अल्पसंख्यकों को वोट देने से रोका गया है। क्योंकि आप उन्हें मार नहीं सकते, इसलिए आपने उनके वोट छीन लिए हैं... हमारी लड़ाई सिर्फ़ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े के बारे में नहीं है। अगर वह जाते हैं, तो कोई और आ जाएगा। हम चाहते हैं कि SIR को खत्म किया जाए। फिर ज्ञानेश कुमार की जांच होनी चाहिए और उनके ख़िलाफ़ केस दर्ज किया जाना चाहिए। बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन वाली जगह पर बोलते हुए उन्होंने कहा उन्होंने देश के वोटरों का अपमान किया है। ये नेता पांच साल में सिर्फ़ एक बार हमारे पास गिड़गिड़ाते हुए आते हैं। अब हमें अपने ही वोट के लिए उनके दफ़्तरों के सामने भीख मांगनी पड़ रही है।

प्रमुख खबरें

Pargat Singh और Sachin Pilot अमृतसर पहुंचे, Harmandir Sahib में लिया आशीर्वाद

INDIA गठबंधन के नेता लंच के बाद Rajghat तक कर सकते हैं मार्च, चुनाव आयोग पर विरोध तेज

RBI ने ऐसा क्या बदला, होम लोन-कार लोन की बढ़ने वाली है? कब और किसने लिया था पहला लोन, जानें कर्ज की कहानी

Nana Patekar का निधन, Air Chief Marshal ने सराही क्षमता, देश भर की बड़ी खबरें