'आप Gen Z नहीं': Delhi HC के तीखे सवालों के बाद CJP Activists ने वापस ली याचिका

By अंकित सिंह | Oct 21, 2026

'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका ने बुधवार को दिल्ली हाई कोर्ट से अपनी याचिका वापस ले ली। उन्होंने जंतर-मंतर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के आरोप में हिरासत में लिए जाने और एक विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (SEM) द्वारा उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के फैसले को चुनौती दी थी। बता दें कि जंतर-मंतर को अब विरोध-प्रदर्शन स्थल के रूप में मान्यता प्राप्त नहीं है। कोर्ट ने दोनों को बिना किसी टिप्पणी के अपनी याचिका वापस लेने की अनुमति दे दी।

दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस सुब्रमणियम प्रसाद, जो इस मामले की सुनवाई कर रहे थे, ने इस बात पर जोर दिया कि दास और रंका ने SEM के साथ पहले किए गए बॉन्ड को तोड़ा है। अदालत ने सलाह दी कि इन दोनों को रिविजनल कोर्ट (पुनरीक्षण अदालत) जाना चाहिए और "फिर देखना चाहिए कि कानून के तहत उनके पास क्या विकल्प मौजूद हैं"।

इसे भी पढ़ें: Jantar Mantar पर प्रदर्शन मामला: CJP नेताओं की बढ़ी मुश्किलें, Crime Branch को सौंपी जांच

'बार एंड बेंच' के अनुसार, अदालत ने कहा कि आपने असल में एक बॉन्ड तोड़ा है... आपके पास कानूनी उपाय के तौर पर 'रिविजन' (पुनरीक्षण) का विकल्प मौजूद है। अदालत ने आगे कहा कि किसी मामले के 'मेंटेनेबल' (सुनवाई योग्य) होने और उस पर 'विचार किए जाने' (एंटरटेनेबल) के बीच फर्क होता है। यह मामला 'मेंटेनेबल' तो है। मुझे यहां से 2 किलोमीटर दूर और वहां (अधिकार क्षेत्र वाली अदालत में) 2 किलोमीटर दूर होने में कोई खास फर्क नहीं दिखता। अगर यह ऐसा आदेश है जिस पर 'रिविजन' हो सकता है, तो फिर आप अनुच्छेद 226 के तहत क्यों आए हैं?

प्रमुख खबरें

Shaurya Path: Rudra और Prachand को स्वदेशी 20mm Aviation Gun से लैस करेगा India, China और Pakistan चिंतित

AISA अध्यक्ष Neha Bora की याचिका पर Delhi High Court में 22 अक्टूबर को सुनवाई

डर, कर्ज या करियर की परेशानी? किस समस्या में करें हनुमान जी का कौन-सा पाठ?

Election Commission टीम मणिपुर पहुंची, 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू