2027 के चुनाव में बीजेपी का पूरा सफाया हो जाएगा, BJP से अयोध्या सीट छीनकर सांसद बने अवधेश प्रसाद का बड़ा दावा

By अभिनय आकाश | Jun 12, 2024

फैजाबाद(अयोध्या) लोकसभा से सपा के नवनिर्वाचित सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि हम समाजवादी पार्टी और पी़डीए की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। इस देश और प्रदेश में कल्याणकारी सरकार बनाने का प्रयास किया जाएगा, हमारी सरकार बनेगी। जब 2027 के चुनाव होगा तब भाजपा का पूरा सफाया हो जाएगा। हमारी शक्ति बढ़ी है, आज हमारी 37 सीटें हैं लेकिन अगर वोटों में छेड़खानी न हुई होती तो हमें 50-55 सीटें मिलती... अखिलेश यादव के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है।

इसे भी पढ़ें: 2027 के लिए सपा के पीडीए के खिलाफ भाजपा अलर्ट मोड में

फैजाबाद की जीत पर शरद पवार ने कहा कि अयोध्या के लोगों ने हाल के लोकसभा चुनाव में वहां भाजपा के उम्मीदवार को हराकर प्रदर्शित किया है कि मंदिर की राजनीति को कैसे ठीक किया जाए। पवार ने बारामती में व्यापारियों की एक बैठक में इस बात पर प्रकाश डाला कि भाजपा ने पांच साल पहले 300 से अधिक सीट हासिल की थी, लेकिन इस बार उसकी सीट संख्या घटकर 240 रह गई जो बहुमत से काफी कम है। पवार ने कहा कि जब लोगों को एहसास हुआ कि मंदिर के नाम पर वोट मांगे जा रहे हैं तो उन्होंने अलग रुख अपनाने का फैसला किया और भाजपा को हार का सामना करना पड़ा।  

प्रमुख खबरें

Myanmar सेना ने रखाइन के बाजार पर किया Airstrike, 33 लोगों की मौत और 36 घायल

Kolkata के SRFTI में छात्रों और ABGP कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, तीन FIR दर्ज

Justice Devendra Kumar Upadhyaya: Supreme Court कॉलेजियम ने की पदोन्नति की सिफारिश

Mysuru Dasara में सैन्य झांकियों और Air Show के लिए DK Shivakumar ने Rajnath Singh से मांगा सहयोग