'माँ, माटी, मानुष' का दावा झूठा! बांसुरी स्वराज बोलीं- ममता के कुशासन से बंगाल में माँ शर्मिंदा

By अंकित सिंह | Oct 13, 2025

दुर्गापुर में द्वितीय वर्ष की मेडिकल छात्रा के साथ कथित सामूहिक बलात्कार मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए, भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने सोमवार को कहा कि यह सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की रूढ़िवादी मानसिकता को दर्शाता है। बयान को असंवेदनशील बताते हुए, स्वराज ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि देवी दुर्गा की भूमि माने जाने वाले राज्य में महिलाएं असुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि माँ दुर्गा के बंगाल में महिलाएं असुरक्षित हैं। राज्य की महिला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बलात्कार पीड़िता को दोषी ठहराकर ऐसी असंवेदनशील टिप्पणी करती हैं। मेरा मानना ​​है कि यह टीएमसी की रूढ़िवादी मानसिकता को दर्शाता है।

स्वराज ने आगे कहा कि मैं ममता बनर्जी से पूछना चाहती हूँ, वे 'माँ, माटी, मानुष' के नारे लगाती हैं। लेकिन आपकी असंवेदनशीलता, कुशासन और प्रतिगामी मानसिकता के कारण आज बंगाल में 'माँ' शर्मिंदा है, 'माटी' लहूलुहान है और 'मानुष' बदहाल है। इस बीच, राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की सदस्य अर्चना मजूमदार ने एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष रेखा शर्मा के स्वतः संज्ञान लेने के निर्देश के बाद मामले की चल रही जाँच की समीक्षा के लिए दुर्गापुर का दौरा किया। उन्होंने पीड़िता के परिवार, छात्रों और स्थानीय अधिकारियों, जिनमें एसपी और ओसी भी शामिल हैं, से मुलाकात की।

इसे भी पढ़ें: Durgapur gangrape case: सुवेंदु अधिकारी का विरोध प्रदर्शन, ममता सरकार पर बरसे, अब तक 5 गिरफ्तार

उन्होंने एक समाचार एजेंसी को बताया, "मेरी अध्यक्ष से बातचीत हुई। उन्होंने मुझे मामले का तुरंत स्वतः संज्ञान लेने, घटनास्थल पर पहुँचने और पीड़िता से मिलने के लिए कहा। मैंने अधिकारियों, छात्रों और पीड़िता के अभिभावकों से बात की। फिर मैंने पुलिस, एसपी और ओसी से बात की। हम अगले कार्यदिवस पर अपनी रिपोर्ट पेश करेंगे।" उन्होंने आगे बताया कि पुलिस ने पाँच संदिग्धों की पहचान कर ली है, जिनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें 10 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस जल्द से जल्द आरोप पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया में है। मेडिकल नमूने राज्य फोरेंसिक प्रयोगशाला भेजे गए हैं, जिन्हें उन्होंने केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) भेजने की सिफ़ारिश की है।

प्रमुख खबरें

Mother Teresa Birth Anniversary: एक्नेस से मदर बनने का सफर, जब आत्मा की पुकार पर शुरू हुआ Mission of Charity

Vladimir Putin का नया आदेश: Russia में निजी प्रतिष्ठानों का नियंत्रण ले सकती है सरकार

जो बोया वो ही काट रहे हैं Imran Khan, Mehbooba Mufti ने दिया बड़ा बयान

Nepal में भयावह Flash Flood: Rasuwa में गाँव बहे, PM Balen Shah ने बुलाई Emergency मीटिंग