भारत के दो कट्टर दुश्मनों में हो गई भिड़ंत, किस बात पर पाकिस्तान पर टूट पड़ा कनाडा

By अभिनय आकाश | Apr 05, 2024

अगले साल कनाडा में चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में वहां पनप रहे खालिस्तानियों की वजह से काफी हंगामा देखने को भी मिल रहा है। लेकिन इन सब के बीच खालिस्तानियों के समर्थन से राजनीति करने वाले जस्टिन ट्रडो ने एक बार फिर अपने देश में चल रही दिक्कतों के लिए दूसरे देशों पर ऊंगली उठाना शुरू कर दिया है। इस बार भारत के कट्टर दुश्मन पाकिस्तान पर कनाडा ने बड़ा आरोप लगाया है। कनाडा की जासूसी एजेंसी ने कहा है कि पाकिस्तान देश में विदेशी हस्तक्षेप गतिविधि में शामिल हो सकता है। जून 2019 की वर्गीकृत ब्रीफिंग में पाकिस्तान का हवाला दिया गया था, जिसे कनाडाई सुरक्षा खुफिया सेवा (सीएसआईएस) द्वारा संघीय चुनावी प्रक्रियाओं और लोकतांत्रिक संस्थानों में विदेशी हस्तक्षेप की सार्वजनिक जांच के लिए प्रस्तुत किया गया था, जिसकी अध्यक्षता न्यायमूर्ति मैरी-जोसी हॉग ने की थी। सीएसआईएस जनादेश और खतरा परिदृश्य शीर्षक वाले दस्तावेज़ में कनाडा में इस्लामाबाद की कथित विदेशी हस्तक्षेप (एफआई) गतिविधि की संभावित प्रकृति के बारे में जानकारी शामिल है।

इसे भी पढ़ें: गलत किया तो मिलेगा करारा जवाब, जयशंकर ने बीजेपी ही नहीं PoK पर पाकिस्तान को बताया पूरे देश का मिजाज

सीएसआईएस दस्तावेज़ ने कनाडा में एफआई गतिविधि को अंजाम देने वाले मुख्य अभिनेताओं की पहचान चीन और रूस के रूप में की है। हालाँकि, इसमें भारत और ईरान भी शामिल हैं। इसमें कहा गया है कि सिख चरमपंथी खतरा, और कनाडा में सिख समुदाय की निगरानी करना, कनाडा में भारतीय अधिकारियों के लिए प्राथमिकता है। एसआईटीई टीएफ ने कहा कि भारत  राजनीतिक परिणामों को अपने पक्ष में करने के लिए अपने प्रवासी भारतीयों को शामिल करने में रुचि रखता है।

प्रमुख खबरें

Haiwaan Trailer : सैफ अली खान और अक्षय कुमार की भिड़ंत ने बढ़ाया रोमांच

वन्देमातरम् को लेकर संग्राम क्यों? क्या कांग्रेस जिन्ना के मार्ग पर जा रही है?

Bhojshala विवाद: अदालत के आदेश के उल्लंघन का आरोप, हिंदू संगठनों ने किया Dhar बंद

अंतरिक्ष में भारत की निजी शक्ति एवं वैज्ञानिक सामर्थ्य की उड़ान