Bangladesh में हिंदुओं की सेना से भिड़ंत, हैरान कर देने वाला वीडियो आया सामने

By अभिनय आकाश | Aug 14, 2024

बांग्लादेश में हिंसा का शिकार बन रहे हिंदू समाज का गुस्सा अब फूट पड़ा है। बांग्लादेश से जो तस्वीरें सामने आई उसमें हिंदू समाज के लोग सेना से मोर्चा लेते नजर आए। हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार के खिलाफ हिंदू समाज के लोग सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे थे। तभी वहां तैनात बांग्लादेश सिक्योरिटी फोर्सेज ने उन्हें प्रदर्शन करने से रोकने की कोशिश की। इससे हिंदू समाज का गुस्सा फूट पड़ा और वो सीधे सेना से ही भिड़ गए। ये पहला मौका है जब हिंदू समाज सेना के सामने ही मोर्चा खोला है। विरोध ढाका के जमुना स्टेट गेस्ट हाउस के बाहर आयोजित किया गया, जहां नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस, देश की अंतरिम सरकार के नेता रह रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Bangladesh में तख्तापलट में अमेरिका का हाथ? शेख हसीना के बयान पर व्हाइट हाउस ने कह दी बड़ी बात

यूनुस ने कहा कि अधिकार सभी के लिए समान हैं। हम सभी समान अधिकारों वाले एक व्यक्ति हैं। हमारे बीच कोई भेदभाव न करें। कृपया हमारी सहायता करें. धैर्य रखें और बाद में निर्णय लें...क्या कर सकते हैं और क्या नहीं। यदि हम असफल होते हैं, तो हमारी आलोचना करें। उन्होंने ढाका में प्रमुख शक्तिपीठों में से एक ढाकेश्वरी मंदिर का दौरा किया और कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के अधिकार सुनिश्चित किए जाने चाहिए। यूनुस ने देश की दुर्दशा के लिए संस्थागत पतनको जिम्मेदार ठहराया। उनका दौरा ऐसे समय हुआ जब बांग्लादेश नेशनल हिंदू ग्रैंड अलायंस(बीएनएचजीए) ने कहा है कि पांच अगस्त को शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार के पतन के बाद से अल्पसंख्यक समुदाय को 48 जिलों में 278 स्थानों पर हमलों और धमकियों का सामना करना पड़ा है और इसे हिंदू धर्म पर हमला करार दिया। 

प्रमुख खबरें

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Manipur Cabinet ने हिंसा में लापता 49 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने को दी मंजूरी

राजस्थान में पंचायत चुनाव अभियान का आगाज, Govind Singh Dotasra ने भाजपा पर लगाए आरोप