TNHSC Board Results | तमिलनाडु में 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित, उत्तीर्ण प्रतिशत 95.03 रहा

By रेनू तिवारी | May 08, 2026

तमिलनाडु स्कूल शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को कक्षा 12वीं (HSC) की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष राज्य का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 95.03% दर्ज किया गया, जो पिछले वर्ष के 95.03% की तुलना में 0.17% की मामूली वृद्धि दर्शाता है। परिणामों के विश्लेषण से पता चलता है कि राज्य में शिक्षा का स्तर स्थिर बना हुआ है और सरकारी व निजी स्कूलों के प्रदर्शन में सुधार देखा गया है। परिणाम जारी करते हुए यहां स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इरोड जिले का उत्तीर्ण प्रतिशत सबसे अधिक 98.87 दर्ज किया गया, जबकि शिवगंगा जिला 98.05 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

वहीं 95.43 प्रतिशत उत्तीर्णता के साथ चेन्नई रैंकिंग में 20वें स्थान पर रहा। इस वर्ष लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 97 रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत केवल 93.19 प्रतिशत दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि राज्य के 7,536 उच्च माध्यमिक विद्यालयों में से 2,639 निजी स्कूलों और 489 सरकारी स्कूलों ने 100 प्रतिशत परिणाम हासिल किया है।

इसे भी पढ़ें: US-Iran conflict | होरमुज़ में बारूद की गूँज! अमेरिका और ईरान के बीच हुई गोलीबारी, 7 अप्रैल की शांति-समझौते के बाद सबसे बड़ा तनाव

कुल 7,91,654 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 7,53,694 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। विज्ञान संकाय का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 96.90 रहा, जबकि वाणिज्य वर्ग के विद्यार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.67 दर्ज किया गया।

प्रमुख खबरें

Delhi Pollution: प्रदूषण की रियल टाइम निगरानी और 30 EV रोड स्वीपर खरीदेगी दिल्ली सरकार

Delhi Police ने सौरभ भारद्वाज और Jarnail Singh समेत कई कार्यकर्ताओं पर दर्ज की FIR

UP में Rajya Sabha की 10 सीटों पर नामांकन शुरू, पहले दिन नहीं भरा गया कोई पर्चा

वैश्विक संघर्षों से खाद्य और उर्वरक संकट की आशंका, EAM S Jaishankar ने चेताया