ओडिशा के बरगढ़ में आठवीं कक्षा की छात्रा ने खुद को आग लगायी, हालत गंभीर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 11, 2025

ओडिशा के बरगढ़ जिले में सोमवार को 13 वर्षीय एक लड़की ने कथित रूप से खुद को आग लगा ली तथा वह एक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा, ‘‘आत्मदाह के पीछे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली पीड़िता ने पेट्रोल का इस्तेमाल कर खुद को आग लगायी।’’ यह ताजा घटना 12 जुलाई से अब तक तीन अन्य महिलाओं के जलकर मरने की घटनाओं के बाद सामने आई है।

बालासोर में 12 जुलाई को 20 वर्षीय महिला छात्रा ने अपने कॉलेज परिसर में खुद को आग लगा ली थी और 14 जुलाई को भुवनेश्वर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उसकी मौत हो गई थी।

बलंगा में 19 जुलाई को तीन बदमाशों ने एक नाबालिग लड़की को कथित तौर पर आग लगा दी थी और दो अगस्त को दिल्ली के एम्स में उसकी मौत हो गई थी। ऐसी तीसरी घटना छह अगस्त को केंद्रपाड़ा जिले में हुई, जब पट्टामुंडई (ग्रामीण) थाना क्षेत्र में तृतीय वर्ष की स्नातक छात्रा का जला हुआ शव उसके घर से मिला।

प्रमुख खबरें

New Zealand के खिलाफ T20I सीरीज जीतकर Naman Dhir बने Impact Player of the Series

Rahul Gandhi संसद में बहस से भागेंगे, Parliament Special Session पर बोले Amit Shah

Shivraj Singh Chouhan ने प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए ठोस रणनीति बनाने के दिए निर्देश

US और Iran बातचीत की उम्मीद से Crude Oil के दाम 4 फीसदी से ज्यादा गिरे