वीके सिंह की सफाई, कहा- मैंने ‘मोदी की सेना’ कहने वालों को देशद्रोही नहीं कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2019

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री वीके सिंह एक विदेशी मीडिया संस्थान को दिये इंटरव्यू में अपनी ‘‘मोदी की सेना’’ वाली एक टिप्पणी को लेकर गुरुवार को विवाद में घिर गये। उन्होंने हालांकि इस तरह की टिप्पणी से इनकार किया है। बीबीसी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा नेता सिंह ने एक साक्षात्कार में कहा था कि जो कोई भी भारतीय सेना को मोदी की सेना कहता है वह देशद्रोही है।

सिंह ने हालांकि टिप्पणी करने की बात को पुरजोर तरीके से खारिज करते हुए कहा कि संबंधित रिपोर्टर ने ‘कट-पेस्ट’ करने का काम किया है। उन्होंने ट्विटर पर सवाल खड़ा किया कि ऐसा करने के लिए मीडिया हाउस को ‘‘कितना पैसा मिला’’।

इसे भी पढ़ें: अमेठी में हार के डर से वायनाड से चुनाव लड़ रहे हैं राहुल गांधी: योगी

बीबीसी इंडिया ने सिंह के साथ अपनी बातचीत का एक पूरा वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर जारी किया है ताकि उसके दावे की पुष्टि की जा सके और कहा कि विदेश राज्य मंत्री ने इसके लिए  प्रेस्टीट्यूट  शब्द का भी इस्तेमाल किया था। उन्होंने कहा था, ‘‘सेना किसी की नहीं होती है। सेना सिर्फ देश की होती है। इसमें मोदी सेना कहां से आ गयी।’’

प्रमुख खबरें

मेरा घर टूट रहा है... गोविंदा-कोमल रानी की चर्चा के बीच Sunita का छलका दर्द

UP वालों को कट्टे, गैंगवार और परिवारवाद वाले राज की याद दिलाकर सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा तय कर गये Amit Shah

UP Rojgar Mela: पीलीभीत में 2500 से अधिक पदों पर 28 सितंबर को लगेगा Mega Job Fair

Omar Abdullah ने J&K Assembly में चली अपने पिता वाली पुरानी चाल, BJP ने हाथ के हाथ दे दिया तगड़ा जवाब