जल्दी खाली करो, भारत के हमले के बाद ट्रंप का पाकिस्तान पर तगड़ा ऐलान

By अभिनय आकाश | May 08, 2025

भारत से बदले का सपना देखना वाला पाकिस्तान इस समय बैठकर आंसू बहा रहा है। बैठे बिठाए पाकिस्तान के लिए बड़ी मुसीबत हो गई है। खबर अब अमेरिका को लेकर आई है। अब अमेरिका ने अपने नागरिकों को लेकर बड़ा अलर्ट जारी कर दिया है। अमेरिका ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि अपने नागरिकों को कहा है कि आप लाहौर को छोड़कर जल्द से जल्द वापस लौट आएं। अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए अमेरिका ने कहा है कि वो वापस आ जाएं या फिर कहीं शरण ले लें। पाकिस्तन और भारत के बीच लगातार जिस तरह से तनावपूर्ण स्थिति हो रही है। उसे देखते हुए अमेरिक ने अपने नागरिकों के लिए ये एडवाइजरी जारी की है। 

सुरक्षित आश्रय की तलाश करें

ऐसी निकासी योजनाएँ बनाएँ जो अमेरिकी सरकार की सहायता पर निर्भर न हों

यात्रा दस्तावेज़ अद्यतित और आसानी से सुलभ हों

अपडेट के लिए स्थानीय मीडिया पर नज़र रखें

उचित पहचान पत्र साथ रखें और अधिकारियों के साथ सहयोग करें 

इसे भी पढ़ें: 15 शहरों को टारगेट करना चाह रहा था पाकिस्तान, भारत ने यार के हथियार 'सुरदर्शन चक्र' को पहली बार किया इस्तेमाल, S-400 की ताकत देख दुनिया हैरान

अमेरिकी वाणिज्य दूतावास ने सुरक्षा अलर्ट में कहा कि उसे ऐसी प्रारंभिक रिपोर्ट भी मिली है जिसमें कहा गया है कि प्रशासन लाहौर के मुख्य हवाई अड्डे से सटे कुछ इलाकों को खाली करा सकता है। इसने अमेरिकी नागरिकों से अपनी सुरक्षा के लिए संघर्ष क्षेत्र छोड़ने के लिए भी कहा है। अमेरिकी वाणिज्य दूतावास ने कहा कि अमेरिका के जो नागरिक संघर्ष क्षेत्र के आसपास हैं, उन्हें वहां से चले जाना चाहिए। यदि वहां से निकलना सुरक्षित नहीं है तो उन्हेंकिसी सुरक्षित स्थान पर जाकर शरण ले लेनी चाहिए। लाहौर छावनी क्षेत्र में कम से कम चार ड्रोन हमले हुए हैं। सशस्त्र बलों ने गोलीबारी की और सायरन बजाया, जिससे लाहौर के सीमावर्ती क्षेत्रों और डिफेंस हाउस अथॉरिटी के निवासियों में दहशत फैल गई। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने इस्लामाबाद में कहा कि लाहौर के पास एक ड्रोन गिरा, जिसमें उसके चार सैनिक घायल हो गए हैं। 

Stay updated with International News in Hindi on Prabhasakshi  

प्रमुख खबरें

वाराणसी MLC Counting में धांधली का अखिलेश यादव ने लगाया आरोप, कहा नहीं दे रहे जीत का सर्टिफिकेट

Cyclone Arnab से ओडिशा में भारी बारिश और तबाही, 43 हजार से अधिक लोग सुरक्षित निकाले गए

परविंदर झोटा हत्याकांड: Punjab में AAP विधायकों का घेराव करेगी संयुक्त कार्रवाई समिति

PRAGATI बैठक में PM Modi ने 16000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की समीक्षा की