By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 26, 2026
भारत में 2001 और 2025 के बीच हरित क्षेत्र में कमी आई है और इसके अनुरूप गैर-हरित क्षेत्रों में 5.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जिसने पूरे देश में गर्मियों के तापमान को बढ़ाने में योगदान दिया है। एक नए विश्लेषण में यह बात सामने आई। दिल्ली स्थित जलवायु अनुसंधान संगठन ‘क्लाइमेट ट्रेंड्स’ द्वारा सोमवार को जारी विश्लेषण में कहा गया, “2001 से 2025 के बीच दोनों प्रकार के भू-आवरण वाले क्षेत्रों के औसत ग्रीष्मकालीन तापमान में लगभग एक से 2.5 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा।