पटना एम्स में बच्चों पर भारत बायोटेक के टीके कोवैक्सीन का क्लिनिकल ट्रायल शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 03, 2021

पटना। पटना स्थित एम्स में बच्चों पर भारत बायोटेक के कोविड-19 रोधी टीके कोवैक्सीन का क्लिनिकल ट्रायल शुरू हो गया है और अबतक तीन बच्चों पर इसका परीक्षण किया जा चुका है। पटना-एम्स के कोविड प्रभारी डॉक्टर संजीव कुमार ने बुधवार को बताया कि 12 वर्ष से 17 वर्ष की उम्र तक के बच्चों पर यह परीक्षण मंगलवार से शुरू किया गया और कल तीन बच्चों को इसका इंजेक्शन दिया गया है। उन्होंने बताया कि इंजेक्शन लगाए जाने के बाद ये तीनों बच्चे स्वस्थ हैं।

प्रमुख खबरें

HDFC Bank के नए CEO अनूप बागची को पहले साल 43 करोड़ रुपये का पैकेज मिलेगा

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR