प्रिय नरेंद्र के दोस्त ने निभाई पक्की यारी, पेरिस में खुलेगा पहला बड़ा हिंदू मंदिर

By अभिनय आकाश | Aug 25, 2026

भारत और फ्रांस की दोस्ती अब सिर्फ राफेल विमानों या रणनीतिक समझौतों तक नहीं सीमित रही है बल्कि अब यह दिलों और आस्था के उस मुकाम पर पहुंच गई है जिसका गवाह बनेगा फ्रांस का पहला भव्य हिंदू मंदिर। सितंबर 2026 यह वह तारीख है जब फ्रांस की धरती पर इतिहास रचा जाएगा। पेरिस से महज 30 किमी दूर बसी सेंट जॉर्ज में बीएपीएस स्वामी नारायण हिंदू मंदिर का भव्य उद्घाटन होने जा रहा है। पूरे भारत के लिए गर्व की बात है और 50 साल से भी ज्यादा का इंतजार अब खत्म होने वाला है। दरअसल इस मंदिर की सबसे खास बात जानते हैं क्या है? वो यह है कि यह सिर्फ ईंट पत्थरों की इमारत नहीं है बल्कि इसमें भारत की 1000 साल पुरानी नक्काशी कला का संगम है। मंदिर के लिए खास पत्थरों को भारत में तराशा गया है। हमारे देश के कुशल कारीगरों ने अपने हाथों से इन पत्थरों पर वो जादू उखेरा है जिसे देख दुनिया दंग रह गई है। इन पत्थरों को भारत से फ्रांस ले जाया गया है और वहां इन्हें मंदिर के ढांचे में पिरोया गया है और यहीं पर भारत और फ्रांस की जुगलबंदी नजर आती है। मंदिर के निर्माण में सिर्फ भारतीय कारीगर ही नहीं बल्कि फ्रांस के वो विशेषज्ञ भी शामिल थे जिन्होंने प्रसिद्ध नोट्रे डाम कैथेड्रल की मरम्मत की है। यानी एक तरफ भारत की प्राचीन शिल्पकला और दूसरी तरफ फ्रांस की मॉडर्न इंजीनियरिंग दोनों ने मिलकर इस दिव्य धाम को तैयार कर लिया है।

इसे भी पढ़ें: Singheshwar Temple Stampede | सावन के अंतिम सोमवार पर मधेपुरा के सिंगेश्वर मंदिर में मची भगदड़! बैरिकेड टूटने से आधा दर्जन लोग घायल

1970 से 2026 एक लंबा और ऐतिहासिक सफर क्या है?

सबसे पहले बात करें 1995 की तो योजना पर गंभीरता से काम शुरू हुआ। 2017 में बुसी सेंट जॉर्ज में मंदिर के लिए जमीन मिली। 2021 में निर्माण की प्रक्रिया में गति पकड़ी गई और फिर साल 2026 में अब उद्घाटन की तैयारी है। यह मंदिर धैर्य और अटूट विश्वास की जीत है। अब बीएपीएस यानी कि बोचासन वासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामी नारायण संस्था। यह नाम आज दुनिया भर में भव्यता और पवित्रता का दूसरा नाम बन चुका है।  दिल्ली का अक्षरधाम हो या अमेरिका के विशाल मंदिर बीएपीएस ने दुनिया के 50 से ज्यादा देशों में 1300 से ज्यादा मंदिर बनाकर भारतीय संस्कृति का परचम लहराया है पूरी दुनिया में। अब इसी कड़ी में पेरिस का यह मंदिर भी जुड़ने जा रहा है।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्तों पर गिर सकती है गाज? कानूनी छूट के खिलाफ याचिका पर SC ने भेजा नोटिस, 15 अक्टूबर को सुनवाई

CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा, पटना में AISA और RYA कार्यकर्ताओं ने तोड़े बैरिकेड

न्यायपालिका पर दबाव बना रहे Rahul Gandhi, Eknath Shinde ने Supreme Court मार्च की निंदा की

Kanpur में BJP नेता को फार्महाउस पर बंधक बनाकर 15 लाख की डकैती