स्वतंत्रता दिवस पर बूचड़खानों और ‘बीफ’ की दुकानों को बंद कराना ‘असंवैधानिक’ : ओवैसी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 15, 2025

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बृहद हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) के 15 और 16 अगस्त को शहर में सभी बूचड़खानों और ‘बीफ’ की दुकानों को बंद रखने के आदेश की बृहस्पतिवार को आलोचना की और इसे ‘‘निर्दयी एवं असंवैधानिक’’ बताया।

ओवैसी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि पूरे भारत में कई नगर निगमों ने इसी तरह के आदेश जारी किए हैं। हैदराबाद से लोकसभा सदस्य ने दावा किया, ‘‘दुर्भाग्य से जीएचएमसीओ ने भी इसी तरह का आदेश दिया है। यह कठोर और असंवैधानिक है।’

ओवैसी ने प्रतिबंध के पीछे के औचित्य पर सवाल उठाते हुए पूछा कि मांस खाने और स्वतंत्रता दिवस मनाने के बीच क्या संबंध है। उन्होंने बताया कि तेलंगाना की 99 प्रतिशत आबादी मांस खाती है। ओवैसी ने आरोप लगाया, ‘‘मांस की बिक्री पर लगाए गए ये प्रतिबंध लोगों की स्वतंत्रता, गोपनीयता, आजीविका, संस्कृति, पोषण और धर्म के अधिकार का उल्लंघन करते हैं।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।