स्कूल में सभी छात्राओं के उतरवाए गये कपड़े, गुप्तांगों को भी छुआ! वजह बेहद असंवेदनशीलता से भरी थी... आठ पर मामला दर्ज

By रेनू तिवारी | Jul 10, 2025

महाराष्ट्र शहर आजकल बुरी वजहों से सुर्खियों में बना हुआ है। कभी भाषा विवाद को लेकर मचाई जा रही हिंसा की वजह से तो भी राजनीतिक झगड़ों के कारण। इस बार मामला बेहज असंवेदनशील है। एक स्कूल के टीचरों ने स्कूल की छात्राओं के प्रति बेहद कठोर रवैया अपनाया है। महाराष्ट्र में ठाणे जिले के शाहपुर में एक निजी स्कूल की प्रधानाचार्य और चार शिक्षिकाओं समेत आठ लोगों के खिलाफ मासिक धर्म की जांच के लिए पांचवीं से दसवीं कक्षा तक की छात्राओं के कपड़े उतरवाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना मंगलवार को कस्बे के आर एस दमानी स्कूल में हुई, उसके शौचालय में खून के धब्बे पाए गए।

इसे भी पढ़ें: मानसून को देखते हुए आदि कैलाश मंदिर के लिए ‘इनरलाइन परमिट’ जारी करने का काम बंद

इसके बाद इन लड़कियों को दो समूहों में बांटा गया। जिन लड़कियों ने कहा कि उन्हें मासिक धर्म हो रहा है, उनसे शिक्षिकाओं को अपने अंगूठे का निशान देने को कहा गया। लेकिन जिन छात्राओं ने कहा कि उन्हें मासिक धर्म नहीं हो रहा है, उन्हें एक महिला परिचारिका एक-एक करके शौचालय ले गयी और उनके गुप्तांगों की जांच की। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर स्कूल की प्रधानाचार्या, चार शिक्षकों, परिचारिका और दो न्यासियो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ठाणे ग्रामीण) राहुल जाल्टे ने बताया कि पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि आठ लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। शाहपुर थाने के वरिष्ठ निरीक्षक मुकेश धागे ने बताया कि इस संबंध में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

प्रमुख खबरें

पूर्व PM Manmohan Singh की जयंती पर Mallikarjun Kharge ने दी श्रद्धांजलि, आर्थिक सुधारों को सराहा

Asian Games Squash: Joshna Chinappa और सेंथिलकुमार को मिक्स्ड डबल्स में मिला कांस्य पदक

CEC Gyanesh Kumar पर कांग्रेस के आरोप, Supreme Court से स्वतः संज्ञान लेने की मांग

Prashant Kishor की जन सुराज पार्टी को बड़ा झटका! उम्मीदवार बनने के 24 घंटे भीतर भूषण झा का इस्तीफा, अब लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव