दिल्ली में सुबह बादल छाए रहे, हल्की बारिश होने की संभावना, जानें- इस हफ्ते के मौसम का पूरा हाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 18, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली में शनिवार सुबह बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम यानी 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा जारी बुलेटिन से यह जानकारी मिली। बुलेटिन में कहा गया है कि शहर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर पुलिस के सब इंस्पेक्टर की हत्या, आतंकवादियों ने घर में गोली मारकर की हत्या

आईएमडी के अनुसार, मुख्यत: दिन में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने और बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम का पूर्वानुमान बताने वाली निजी एजेंसी ‘स्काईमेट वेदर’ के उपाध्यक्ष (जलवायु परिवर्तन और मौसम विज्ञान) महेश पलावत ने कहा कि मानसून के अपनी सामान्य तिथि यानी 27 जून या फिर एक-दो दिन पहले ही दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 13 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शहर के कई इलाकों में जलभराव की भी खबरें हैं। वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान अनुसंधान प्रणाली (सफर) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में सुबह करीब नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘संतोषजनक’ (74) श्रेणी में दर्ज किया गया। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर