दिल्ली में सुबह आसमान में छाए रहे बादल, दिन में हो सकती है हल्की बारिश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 28, 2024

दिल्ली में शनिवार को सुबह आसमान में बादलछाये रहे। मौसम विभाग ने हल्की बारिश का अनुमान जताया है और दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से छह डिग्री अधिक है।

अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में 42.1 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है तथा दिन मेंबादल छाए रहने तथा हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।

इस बीच केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ और शनिवार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 152 पर पहुंच गया।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत