CM मान ने संगरूर में पीड़ितों के परिवारों से मुलाकात की, कहा जहरीली शराब बेचने वालों को पकड़ा जाएगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2024

चंडीगढ़।  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को संगरूर जिले के गुजरां गांव का दौरा किया और वहां संदिग्ध रूप से जहरीली शराब पीने से मरने वालों के परिवारों से मुलाकात की। मान ने कहा कि पुलिस ने घटना में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा, 10 आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। किसी को जहर देकर मारना हत्या है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जहरीली शराब बेचने वालों को पकड़ा जाएगा। 

मंत्री ने कहा कि घटना में शामिल लोगों को कड़ी सजा दी जाएगी। घटना की जांच के लिए शनिवार को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक गुरिंदर सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में चार सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था। शनिवार को चंडीगढ़ में मीडिया को संबोधित करते हुए ढिल्लों ने कहा कि पुलिस ने मामले के संबंध में दिरबा, सिटी सुनाम और चीमा पुलिस थानों में दर्ज सभी तीन प्राथमिकी में आबकरी अधिनियम की धारा 61-ए लागू की है। ढिल्लों ने कहा कि धारा 61-ए में आजीवन कारावास या मौत की सजा का प्रावधान है। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र के अमरावती में बस खाई में गिरने से दो लोगों की मौत

उन्होंने मीडिया को बताया कि पुलिस ने इस त्रासदी के संबंध में पहचाने गए 10 आरोपियों में से आठ को गिरफ्तार कर लिया है। एडीजीपी ने शनिवार को कहा कि नकली शराब बनाने के लिए मेथनॉल युक्त अल्कोहल का उपयोग किया जाता था। अधिकारियों ने बताया कि जहरीली शराब पीने के संदेह के बाद ग्यारह लोगों का पटियाला के राजिंदर अस्पताल में और छह लोगों का संगरूर के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

प्रमुख खबरें

ECI पर सरकार के प्रभाव का आरोप, Mallikarjun Kharge बोले- एकजुट होकर लड़ेगा INDIA गठबंधन

कम बजट में चाहिए 4G स्मार्टफोन? Lava Bold N4 Lite में मिलेंगे ये खास फीचर्स

Naveen Patnaik के रुख पर बोले Sasmit Patra, Election Commission में मतभेद के बाद CEC दें इस्तीफा

पंजाब में 2029 तक खत्म करेंगे नशा, Amit Shah का AAP सरकार पर बड़ा हमला