मोदी सरकार समानता को रखती है सबसे पहले, सभी धर्म UCC का कर रहे स्वागत, इसको लेकर किए सर्वेक्षण पर बोले महाराष्ट्र के CM और डिप्टी सीएम

By अभिनय आकाश | Jul 10, 2023

समान नागरिक संहिता को लेकर एक निजी चैनल के सर्वेक्षण पर प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार "समानता को पहले" रखती है। उन्होंने कहा कि दिवंगत बाल ठाकरे ने भी यूसीसी का समर्थन किया था। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि सर्वेक्षण स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि आम व्यक्ति समान नागरिक संहिता का समर्थन करता है।

इसे भी पढ़ें: सरकार ने जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए यूसीसी की गुगली डाली है : सचिन पायलट

सामाजिक कार्यकर्ता सायरा सलीम शाह ने कहा कि राजनीतिक दल चिंतित हैं क्योंकि यूसीसी मसौदा तैयार नहीं है। मुस्लिम वोटबैंक नाम की कोई चीज़ नहीं है क्योंकि मुसलमान सामूहिक रूप से वोट नहीं करते हैं। यूसीसी मुस्लिम समुदाय के बारे में नहीं है। हमें सभी समुदायों का ख्याल रखने की जरूरत है। 

प्रमुख खबरें

Bigg Boss 20 Grand Premiere | रियलिटी शो का धमाकेदार आगाज़! तथास्तु थीम और 17 धुरंधर कंटेस्टेंट्स के साथ लौटे सलमान खान, माही विज की आखिरी एंट्री

भारत नहीं अपने ही लोगों से अधिक खतरा...Maryam Nawaz का सबसे बड़ा कबूलनामा, पूरे पाकिस्तान में मचा हड़कंप

Bharat NCAP 2.0: Nitin Gadkari का बड़ा ऐलान, Crash Test नियम सख्त होने से 5-Star Rating होगी मुश्किल

सावधान! बाहर निकलना मना है...24 राज्यों में आ रहा सबसे भयानक तूफान