झारखंड उच्च न्यायालय भवन के लिए मुख्यमंत्री ने 148.62 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2022

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड उच्च न्यायालय के धुर्वा में निर्माणाधीन भवन के द्वितीय चरण के निर्माण हेतु करीब 148.62 करोड़ रुपये के खर्च को प्राशासनिक स्वीकृति दे दी है। आधिकारिक प्रवक्ता द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री सोरेन ने झारखंड उच्च न्यायालय के धुर्वा में निर्माणाधीन भवन के द्वितीय चरण के निर्माण हेतु कुल प्राक्कलित राशि 148,62,01,000/- (एक सौ अड़तालीस करोड़ बासठ लाख एक हजार रुपये) व्यय करने की आज प्राशासनिक स्वीकृति दे दी।

इसे भी पढ़ें: लव यू पंजाब आपने कमाल कर दिया - अरविंद केजरीवाल

उसके बाद वर्तमान सरकार ने भवन के लिए 106 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की थी। विज्ञप्ति के अनुसार, फिलहाल स्वीकृत 148 करोड़, 62 लाख रुपये की राशि से बिल्डिंग मैनेजमेंट सिस्टम, आईटी एवं तकनीकी कार्य, सड़क निर्माण कार्य, लैंड स्केपिंग समेत अन्य कार्य संपन्न किए जायेंगे।

प्रमुख खबरें

PM Modi संग बहस की चुनौती पर बोले Rahul Gandhi, पांच मिनट में साबित कर दूंगा आरोप

Assam STF ने 300 म्यूल बैंक खातों से जुड़े वित्तीय धोखाधड़ी नेटवर्क में छह लोगों को पकड़ा

Energy Storage के लिए 14,500 करोड़ रुपये की योजना, PM Modi ने की सराहना

Punjab and Haryana High Court ने दी अनुमति, मानसा के पैतृक गांव में होगा दलजीत का अंतिम संस्कार